Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : वाराणसी में दो गुना से अधिक हुए युवा वोटर, पुरुषों से आगे निकली महिला मतदाता

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चलाया गया मुहिम रंग लाया है। आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने इस बार युवा महिला व दिव्यांग को अधिक से अधिक संख्या में वोटर बनाने का लक्ष्य तय किया था। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ तो परिणाम सार्थक रहा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 12:28 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 12:28 PM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : वाराणसी में दो गुना से अधिक हुए युवा वोटर, पुरुषों से आगे निकली महिला मतदाता
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चलाया गया मुहिम रंग लाया है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चलाया गया मुहिम रंग लाया है। आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने इस बार युवा, महिला व दिव्यांग को अधिक से अधिक संख्या में वोटर बनाने का लक्ष्य तय किया था। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ तो परिणाम सार्थक रहा। 18 से 19 वर्ष की पहली बार वोटर बनने वालों की संख्या पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में दो गुना से अधिक रहा। पहले जनपद में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 10059 थी, इस बार 34,550 हो गई है। मतलब 24,491 नए वोटर इस बार मतदाता सूची में जुड़े हैं। इसी प्रकार जनपद में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या में 7399 की बढोत्तरी हुई है। पहले इनकी संख्या 19016 थी अब 26 हजार 415 हो चुकी है। इसी प्रकार 80 से 89 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 36 हजार 659 तो 90 से 99 वर्ष तक की संख्या 5703 तथा 100 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 401 है।

loksabha election banner

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि 01 नवम्बर से पांच दिसम्बर, 2021 तक जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान संचालित हुआ। इस दौरान 94 हजार 728 लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया। 18 हजार 295 ने नाम काटने को अर्जी दी। इस प्रकार कुल 76 हजार 433 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें 34 हजार 301 पुरुष तथा 42 हजार 101 महिला मतदाता की संख्या रही। आलेख्य प्रकाशन के समय जनपद में जेण्डर रेसियो 824 था, जो अब 832 हो गया है। इस प्रकार इसमें आठ फीसद की वृद्धि हुई है।

विधानसभावार मतदाता की स्थिति

पिण्डरा विधानसभा :

पुरुष -199174

महिला-170077

-थर्ड जेंडर-14

कुल वोटर- 369265

अजगरा विधानसभा

पुरुष-197001

महिला-171926

थर्ड जेंडर- 11

कुल वोटर- 368938

शिवपुर विधानसभा

पुरुष-201315

महिला-167048

थर्ड जेंडर-11

कुल वोटर-368374

रोहनियां विधानसभा

पुरुष- 222007

महिला-178021

थर्ड जेंडर-25

कुल वोटर- 400053

वाराणसी उत्तरी विधानसभा

पुरुष-229293

महिला-189314

थर्ड जेंडर-42

कुल वोटर : 418649

वाराणसी दक्षिणी विधानसभा

पुरुष-174184

महिला-142113

थर्ड जेंडर- 31

कुल वोटर : 316328

वाराणसी कैण्टोमेन्ट विस

पुरुष- 245665

महिला-201850

थर्ड जेंडर-36

कुल वोटर : 447551

सेवापुरी में विधानसभा

पुरुष- 184531

महिला-155511

थर्ड जेंडर-15

कुल वोटर : 340057

विधानसभावार कुछ यूं बढ़े वोटर

विधानसभा क्षेत्र अजगरा में 4161 पुरुष, 5909 महिला, 01 थर्ड जेंडर समेत कुल 10071 वोटर बढ़े। वहीं शिवपुर विस क्षेत्र में 4169 पुरुष, 5232 महिला, 06 थर्ड जेंडर सहित 9407 वोटरों की बढ़ोतरी हुई। इसी प्रकार पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र में 3905 पुरुष, 5509 महिला, एक थर्ड जेंडर समेत कुल वोटर 9415, रोहनियां में 1822 पुरुष, 3242 महिला, 02 थर्ड जेंडर संग 5066, वाराणसी उत्तरी में 6873 पुरुष, 7320 महिला, 02 थर्ड जेंडर सहित 14195 तथा वाराणसी दक्षिणी में 5609 पुरुष, 6188 महिला, 15 थर्ड जेंडर सहित 11812 वोटर की संख्या बढ़ी। इसी प्रकार वाराणसी कैंटोनमेंट में 6629 पुरुष, 6495 महिला, 02 थर्ड जेंडर सहित 13126 तथा सेवापुरी में 1133 पुरुष, 2206 महिला, 02 थर्ड जेंडर सहित कुल 3341 मतदाताओं की वृद्धि हुई। इस प्रकार वाराणसी के आठों विधानसभा क्षेत्र में 34301 पुरुष, 42101 महिला, 31 थर्ड जेंडर समेत 76 हजार 433 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

मतदाता सूची तैयार, अब वोटिंग की बारी

-34301 पुरुष तथा 42,101 महिला मतदाताओं की बढ़ी संख्या

- 18 से 19 वर्ष के युवा वोटर 10059 से बढ़कर हुए 34,550

-जिले में कुल मतदाता हुए 30 लाख 29 हजार 215

- पुरुष वोटर 16 लाख 53 हजार 170

- महिला वोटर हुईं 13 लाख 75 हजार 860

-थर्ड जेंडर वोटर की संख्या हुई 185

- पुनरीक्षण अभियान तहत कुल 94 हजार 728 मतदाता जुड़े

-मृतक के अलावा शहर से बाहर रहने वाले 18, 295 नाम कटे

-वोटर लिस्ट में इस बार 76 हजार 433 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी

-दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 19, 016 से बढ़कर 26 हजार 415

-जेण्डर रेसियो 824 से बढ़कर हुआ 832


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.