Move to Jagran APP

UP Election 2022 : जौनपुर से उठी थी प्रियंका को मुख्‍यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग, साधा था पूर्वांचल का समीकरण

UP Vidhan Sabha Election 2022 प्रियंका गांधी को यूपी का पार्टी की ओर से मुख्‍यमंत्री का चेहरा बनाने की तैयारियों और खंडन के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस बार चुनावी मैदान को संभाल रही हैं। प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:18 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:18 AM (IST)
UP Election 2022 : जौनपुर से उठी थी प्रियंका को मुख्‍यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग, साधा था पूर्वांचल का समीकरण
UP Vidhan Sabha Election 2022: प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी का पार्टी की ओर से मुख्‍यमंत्री का चेहरा बनाने की तैयारियों और खंडन के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस बार चुनावी मैदान को संभाल रही है। प्रियंका गांधी पार्टी की ओर से पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। इस लिहाज से प्रियंका गांधी लंबे समय से जिम्‍मेदारी संभालने के बाद पार्टी की ओर से पूर्वांचल में सक्रिय भी रही हैं। खासकर सोनभद्र में उभ्‍भा नरसंहार कांड को लेकर प्रियंका गांधी का मीरजापुर में धरना प्रदर्शन और उनको हिरासत में लेने को लेकर काफी सियासी गहमागहमी रही है। इसके साथ ही वाराणसी में भी एनआरसी को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों को हिरासत में लिया गया था उनसे भी उन्‍होंने मुलाकात करने के साथ ही संत रविदास मंदिर जाकर पूजा भी की थी। 

loksabha election banner

कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी को सबसे पहले मुख्‍यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग वर्ष दिसंबर 2020 में जौनपुर जिले से उठी थी। इस बाबत 24 दिसंबर 2020 को जौनपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े और प्रदेश सचिव सरिता पटेल का आगमन शहर के कांग्रेस कार्यालय पर हुआ था। इस दौरान उन्होंने शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ संगठन सृजन अभियान पर चर्चा की थी। वहीं कार्यक्रम के आयोजन के दौरान उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2022 में प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए सक्रिय होने की अपील की थी। इस बाबत सबसे पहले प्रियंका गांधी को मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा बनाने के लिए जौनपुर जिले से मांग उठी थी। इसके बाद अब चुनावी दौर में दोबारा प्रियंका गांधी को कांग्रेस की ओर से सीएम पद का चेहरा बनाने की चर्चा ने जोर पकड़ा था। हालांकि, एक मीडियो रिपोर्ट में प्रियंका गांधी ने इसे खारिज भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें2022 में प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी कांग्रेस की ओर से उत्‍तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा

पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभा‍री : कांग्रेस महासचिव पद ग्रहण करने के बाद प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में प्रभारी के तौर पर कांग्रेस की कमान दी गई थी। कांग्रेस की ओर से पूर्वांचल और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में पार्टी की ओर से उन्‍होंने सोनभद्र में उभ्‍भा नरसंहार से लेकर एनआरसी प्रदर्शन पर गिरफ्तारी सहित विश्‍वविद्यालयों में छात्र हितों की मांग सहित तमाम मामलों को उठाया और कई मौकों पर दौरा भी किया। बाबा दरबार में हाजिरी भी लगाई और पूर्वांचल को साधने के लिए यहां के लोगों से लगातार संवाद भी बरकरार रखा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.