Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा विधायक धनंजय का टिकट कटा, बलिया के बिल्थरारोड से पूर्व मंत्री छट्टू राम को टिकट

बलिया में भाजपा ने चार सीटों पर घोषित किया। फेफना व सिकंदरपुर में पुराने चेहरे को मौका रसड़ा में पूर्व सांसद बब्बन राजभर को उतारा। बिल्थरारोड विधान सभा के विधायक रहे धनंजय कन्नौजिया का टिकट काट दिया गया है उनके स्थान पर छट्टू राम को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 05:31 PM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा विधायक धनंजय का टिकट कटा, बलिया के बिल्थरारोड से पूर्व मंत्री छट्टू राम को टिकट
बिल्थरारोड विधान सभा के विधायक रहे धनंजय कन्नौजिया का टिकट काट दिया गया है

 जागरण संवाददाता, बलिया : लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए, लेकिन प्रत्याशियों की सूची ने सबको चौंका दिया। शीर्ष नेतृत्व ने बिल्थरारोड के वर्तमान विधायक धनंजय कन्नौजिया का टिकट काट दिया है, उनके स्थान पर हाल ही में बसपा से भाजपा में शामिल हुए छट्टू राम को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। वह 2007 में बसपा सरकार के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। 1999 में पहली बार बसपा से सलेमपुर के सांसद रहे बब्बन राजभर को इस बार रसड़ा से टिकट दिया गया है। उधर फेफना से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी तीसरी बार प्रत्याशी बने हैं, वह 2012 व 2017 के चुनाव में इसी सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। वह वर्तमान में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री हैं। इसी तरह सिकंदरपुर सीट से विधायक संजय यादव पर दोबारा हाईकमान ने विश्वास जताया है। सूची फाइनल होने से जिले का सियासी पारा चढ़ गया है।

loksabha election banner

सलेमपुर लोकसभा सीट से 1999 में पहली बार बसपा से सांसद बने बब्बन राजभर पर भाजपा ने रसड़ा से मैदान में उतारा है। रसड़ा ऐसी सीट है जहां 2012 में सपा की लहर और 2017 में मोदी लहर में भी बसपा का ही दबदबा रहा है। इस विधान सभा में राजभरों और पिछड़ वर्ग की संख्या ज्यादा है। यहां बसपा के उमाशंकर सिंह विधायक हैं, इससे यहां रोचक लड़ाई के संकेत मिल रहे हैं।

सिकंदरपुर : एक बार फिर भाजपा ने वर्तमान विधायक संजय यादव पर ही दांव लगाया है। यहां सपा ने भी पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी को टिकट दिया है। इस विधान सभा में भी पिछड़ी जाति के लोगों की संख्या ज्यादा है। संजय 2017 के चुनाव में 69536 वोट हासिल किए थे। दूसरे नंबर पर सपा के पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी थे। उन्हें 45988 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर बसपा के राजनाथ को 34968 वोट मिले थे।

जिले में फेफना सीट काफी चर्चा में रहती है। यहां के विधायक उपेंद्र तिवारी 2012 और 2017 में लगातार जीत हासिल किए। इससे खुश होकर भाजपा ने उन्हें सरकार में मंत्री भी बनाया। सपा ने इस सीट पर संग्राम सिंह यादव काे उतारा है। 2017 के चुनाव में उपेंद्र को को 70588 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर बसपा से चुनाव लड़े अंबिका चौधरी को 52691 और तीसरे स्थान पर सपा के संग्राम सिंह यादव को 50016 वोट मिले थे।

बिल्थरारोड के इस सुरक्षित सीट पर विधायक रहे धनंजय कन्नौजिया का भाजपा ने टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर छट्ठू राम को टिकट दिया गया है। बसपा के कभी दिग्गज नेता और दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री रहे छट्ठू राम कुछ माह पहले भाजपा में शामिल हुए थे। वह बसपा के यूपी में जोनल कोआर्डिनेटर रहने के बाद गुजरात प्रभारी रहे और बिहार इकाई के भी प्रभारी रहे। अनुशासनहीनता के आरोप में अक्टूबर 2019 में पार्टी से बसपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.