Move to Jagran APP

राहत देती नहीं दिख रही होली स्पेशल, त्योहार पर रेल प्रशासन ने चलाईं दो विशेष रेल

होली के पर्व पर अगर आप घर त्योहार मनाने के बाद दिल्ली जाना चाहते हैं तो सोच समझ कर चलें। रेल विभाग ने होली के लिए स्पेशल ट्रेन तो चलाई लेकिन वो भी दिल्ली तक नहीं हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 04:52 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 09:02 AM (IST)
राहत देती नहीं दिख रही होली स्पेशल, त्योहार पर रेल प्रशासन ने चलाईं दो विशेष रेल
राहत देती नहीं दिख रही होली स्पेशल, त्योहार पर रेल प्रशासन ने चलाईं दो विशेष रेल

वाराणसी, जेएनएन। होली के पर्व पर अगर आप घर त्योहार मनाने के बाद दिल्ली जाना चाहते हैं तो सोच समझ कर चलें। रेल विभाग ने होली के लिए स्पेशल ट्रेन तो चलाई लेकिन वो भी दिल्ली तक नहीं हैं। सभी स्पेशल गाडिय़ां साप्ताहिक हैं और सोमवार 25 मार्च को कैंट स्टेशन से रवाना होंगी। जबकि 21 को होली के दिन गुरुवार है ऐसे में पूरे सप्ताह आपको लौटने के लिए सोमवार को होली स्पेशल का इंतजार करना पड़ सकता है। दो स्पेशल ट्रेनों में वाराणसी-बठिंडा एक्सप्रेस और लखनऊ-कोलकाता एक्सप्रेस वाया वाराणसी शामिल है। ऐसे में दिल्ली के लिए कोई स्पेशल ट्रेन नहीं है। आपको रूटीन ट्रेनों के भरोसे रहना पड़ेगा जिनमें लंबी वेटिंग पहुंच गई है। 

loksabha election banner

22435 वंदे भारत एक्सप्रेस   वेटिंग

22 मार्च              59

23 मार्च             108

24 मार्च             213

12559 शिवगंगा एक्सप्रेस

22 मार्च             95

23 मार्च             154

24 मार्च             232

12581 मंडुआडीह नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

22 मार्च              98

23 मार्च             161

24 मार्च             120

मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनें

11094 महानगरी एक्सप्रेस

22 मार्च              93

23 मार्च             143

24 मार्च              84

11072 कामायनी एक्सप्रेस

22 मार्च              50

23 मार्च              54

24 मार्च              39

स्कैनिया बसें बन सकती हैं विकल्प : होली पर ट्रेन में जगह न मिलने पर लोग राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का सहारा ले सकते हैं। चौधरी चरण सिंह बस डिपो से रोजाना दो बसें हैं और दोनों में होली  के बाद सीटें खाली हैं। 

दस हजार के पार दिल्ली का हवाई किराया : होली के बाद लौटने के लिए अगर विमानों का रुख करते हैं तो जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। विमान का किराया 24 मार्च को दस हजार के पार पहुंच चुका है। वहीं 23 मार्च को 8150 रुपये का टिकट खरीदना पड़ सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.