मीरजापुर में गंगा नदी में स्नान करते समय महिला समेत दो लोग डूबे, तीन की जान बचाई गई
देहात कोतवाली क्षेत्र के मझियार गांव की पांच महिलाएं गुरुवार को विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आई थी। मां का दर्शन करने से पहले सभी महिलाएं और बालिकाएं गंगा स्नान करने गोपालपुर घाट पर चली गई। गहरे पानी मे जाने से सभी डूबने लगी।
मीरजापुर, जेएनएन। विंध्याचल थाना के गोपालपुर मड़गुड़ा घाट पर नहाते समय गुरुवार को महिला समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं को बचा लिया गया। सभी को स्थानीय स्वास्थ्य क्रेंद्र में भर्ती कराया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मझियार गांव की पांच महिलाएं गुरुवार को विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आई थी। मां का दर्शन करने से पहले सभी महिलाएं और बालिकाएं गंगा स्नान करने गोपालपुर घाट पर चली गई। गहरे पानी मे जाने से सभी डूबने लगी। यह देख स्थानीय लोग तत्काल पानी में उतरकर तीन महिलाओं को सकुशल बचा लिया। जबकि अर्चना देवी (23) पत्नी मनोहर निवासी मझियार देहात कोतवाली ,अन्तिमा (13) पुत्री राजधर बिन्द निवासी अनिरूद्धपुर पूरबपट्टी चील्ह डूब गई।
मौके पर प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल ने पहुँच कर बचाई गई महिलाओ को स्वाथ्य क्रेंद्र भेजवाया। स्थानीय गोटखोरो की मदद से डूबी महिलाओ की तलाश की जा रही है ।