Move to Jagran APP

वाराणसी के कपसेठी में पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले ईंट-पत्थर और फायरिंग से एक युवक जख्‍मी

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर ईंट पत्थर राड धारदार हथियार चलने लगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 03:31 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 03:31 PM (IST)
वाराणसी के कपसेठी में पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले ईंट-पत्थर और फायरिंग से एक युवक जख्‍मी
वाराणसी के कपसेठी में पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले ईंट-पत्थर और फायरिंग से एक युवक जख्‍मी

वाराणसी, जेएनएन। कपसेठी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर  दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर ईंट पत्थर, राड, धारदार हथियार चलने लगा। इस बीच एक तरफ से रिवाल्वर से दो फायरिंग की गई जिससे गांव का एक युवक घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सेवापुरी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां से तीन घायल को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है।

loksabha election banner

रशीद अहमद और ग्राम प्रधान मकसूद आलम के बीच  ग्राम प्रधान चुनाव से ही विवाद चल रहा है। मंगलवार को सुबह ग्राम प्रधान पक्ष के जौहर अली  दूध लेने जा रहे थे। उसी समय दूसरे पक्ष के युवकों ने पिटाई कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान पक्ष के लोग लामबंद होने लगे। इस बीच रसीद पक्ष के लोग लाठी, डंडा, राड, धारदार हथियार लेकर ललकारते हुए ग्राम प्रधान के दरवाजे की तरफ बढ़े ही थे कि रास्ते में ही दोनों पक्षो से ईंट पत्थर व लाठी डंडे के साथ धारदार  हथियार भी चलने लगा। संघर्ष के दौरान ही एक पक्ष के तरफ से रिवाल्वर से फायरिंग की ग़़यी। रास्ते में हो रही मारपीट देख रहे गांव के एक युवक को गोली लग गयी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने कपसेठी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से एक खाली कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले गए। जहां से घायल समेत तीन को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। गोली से घायल युवक गांव का रहने वाला है जो घटना के दौरान खड़ा होकर देख रहा था। गोली लगने के बाद वह चुपके से खिसक कर किसी निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है। इस मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने खोखा बरामद किया है। गोली से घायल युवक गोली चलाने वाले से भयभीत होने के कारण मुकदमा लिखाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

वाद विवाद के बाद चलाई गोली

चौबेपुर के कमौली गांव में मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे खड़ंजे के विवाद को लेकर दो पक्षों में वाद विवाद के बाद एक पक्ष के बेकहल सिंह उर्फ सुनील सिंह  ने भाई की  लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी।पर गोली धीरू सिंह उर्फ सुनील को नही लगी। गोली बगल से होती हुई। श्‍यामबिहारी सिंह के मकान के खिड़की से जा टकरायीं। घटना के बाद पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है।

पड़ोसी सुनील सिंह व अतुल सिंह के बीच  खड़ंजा को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच दोनों पक्षों में मंगलवार को खड़ंजे पर अतुल सिंह द्वारा बालू गिरने को लेकर वादविवाद के बाद एक पक्ष के सुनील ने घर से दौड़कर लाइसेंसी बंदूक से धीरू सिंह पर लक्ष्‍य कर गोली चला दी। संयोग रहा कि गोली अतुल को नहीं लगी। गोली श्यामबिहारी सिंह के खिड़की में जा टकरायीं। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग दौड़ाकर बंदूक छीनने का प्रयास किया पर अभियुक्त बंदूक सहित फरार हो गया। गोली चलने की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। पुलिस बंदूक बरामद करने का प्रयास कर रही है। एक पक्ष से अतुल ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.