Move to Jagran APP

चंदौली में मुख्तार अंसारी के दो करीबियों की 52 लाख की संपत्ति होगी जब्त, संदिग्धों पर पैनी नजर

मुख्तार अंसारी के चंदौली में रह रहे करीबियों पर भी जांच एजेंसियों के शिकंजा कसने की सुगबुगाहट से खलबली मच गई है। जांच एजेंसियों ने दो लोगों की 52 लाख की संपत्ति कुर्क करने की सूची जिला प्रशासन को सौंप दी है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 07:55 PM (IST)
चंदौली में मुख्तार अंसारी के दो करीबियों की 52 लाख की संपत्ति होगी जब्त, संदिग्धों पर पैनी नजर
मुख्तार के चंदौली में रह रहे करीबियों पर भी जांच एजेंसियों के शिकंजा कसने की सुगबुगाहट से खलबली मची है।

चंदौली, जेएनएन। बाहुबली मुख्तार अंसारी के जिले में रह रहे करीबियों पर भी जांच एजेंसियों के शिकंजा कसने की सुगबुगाहट से खलबली मच गई है। उसके नाम का सिक्का चलाने वाले गुर्गों की धड़कनें बढ़ गई हैं। जांच एजेंसियों ने दो लोगों की 52 लाख की संपत्ति कुर्क करने की सूची जिला प्रशासन को सौंप दी है। उधर, जांच की आंच से बचने के लिए हाथ पैर चलाने का क्रम भी शुरू हो गया। वैसे मुख्तार से जुड़े हर व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही।

loksabha election banner

पड़ोसी जिले गाजीपुर व मऊ में वर्चस्व कायम करने वाले मुख्तार अंसारी की धमक पूरे पूर्वांचल में है। खासतौर से गाजीपुर से सटे चंदौली के अलावा मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर में उसके कई गुर्गे सक्रिय रहे हैं। इनपुट के आधार पर मुख्तार के लिए कई प्रतिष्ठित लोग रंगदारी वसूलते थे। मुख्तार पर जब पुलिस का चाबुक चला और उसकी गिरफ्तारी हुई तो गुर्गे भी शांत हो गए। हालांकि गुपचुप तरीके से यह खेल अभी भी चल रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से मछली कारोबारी व उसके एक साथी की गिरफ्तारी होने के बाद मुख्तार से जुड़े कई राज सामने आए। वाराणसी से गिरफ्तार सलीम ने भी कई राज खोले हैं। इसके बाद अलीनगर और मुगलसराय पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

दो लोगों की संपत्ति होगी जब्त

मछली कारोबारी सलीम व उसके साथी ने काली कमाई से अवैध संपत्ति बनाई है। चंधासी व नगर में लगभग 52 लाख रुपये की संपत्ति है। अब प्रशासन अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को जब्त करेगा। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी गई। नगर में दो जगह मुख्तार से जुड़े लोगों की संपत्तियां हैं। आदेश मिलने के बाद उन्हें जब्त किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.