ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी, व्यापारी चिंतित
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के छठे दिन बुधवार को भी ट्रकों के पहिए थमे रहने से व्यापारी के माथे पर बल पड़ने लगा है।
वाराणसी : ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के छठे दिन बुधवार को भी ट्रकों के पहिए थमे रहे। हड़ताल के चलते व्यापारियों का माल फंसा हुआ ओर उनके माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। सोशल मीडिया में हड़ताल खत्म होने की अफवाह से एसोसिएशन के लोग परेशान हैं। लगातार उनके पास इसकी जानकारी के लिए लोगों के फोन आते रहे। व्यापारी एक पुराने वीडियो को दिखाकर हड़ताल खत्म होने की बात कर रहे हैं। त्योहारी माह में लंबे हड़ताल से कारोबार पर असर दिखने लगा है क्योंकि पुराना स्टॉक खप चुका है।
ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को भी कारोबार रोककर सभा की। वाराणसी ट्रासपोर्ट एसोसिएशन की बैठक लहरतारा में एसपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि ट्रासपोर्ट हड़ताल का मुद्दा आज संसद में कोल्हापुर के सासद धनंजय राव ने उठाया। ट्रासपोर्टरों की माग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। छह दिन के बाद सरकार ने हड़ताल संज्ञान में लिया है। हड़ताल से वाराणसी में रोजाना करीब तीन करोड़ का नुकसान हो रहा है। हड़ताल समाप्त होने की फर्जी सूचना से परेशानी हो रही है। सोशल मीडिया में एक पुराना वीडियो वायरल कर भ्रमित किया जा रहा है। वाराणसी में हड़ताल पूरी तरह सफल है। इसके लिए ट्रासपोर्टरों को धन्यवाद दिया गया। बैठक में आरपी दुबे, बीएन सिंह, ताराशकर वर्मा, संतोष कुमार सिंह, विनोद शुक्ला, अनिल कपूर, सचिन सुरी, प्रकाश चंद्र मित्तल, ओपी तिवारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। हड़ताल को सफल बनाने के लिए अगली नीति तय की गई।
इसके बाद महेशपुर से रामनगर तक मोटरसाइकिल जुलूस निकालाकर छिटपुट चलती गाड़ियों को रोककर उन्हें सुरक्षित जगह खड़ा कराया गया। उन्हें समझाया गया कि यह हड़ताल आपके लिए है। आपका समर्थन अनिवार्य है।