आजमगढ़ में बाइक से धक्का लगने के बाद जान बचाने के लिए तमसा नदी में कूदा ट्रैक्टर चालक, गई जान
सिधारी थाना क्षेत्र के चकगोरयां गांव के समीप तमसा नदी में 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक का शव मिला।
आजमगढ़, जेएनएन। सिधारी थाना क्षेत्र के चकगोरयां गांव के समीप तमसा नदी में 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक का शव मिला। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी नजीम का पुत्र कमरुदीन घोरठ स्थिति एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर रहकर ट्रैक्टर चलाता था। बुधवार की शाम वह ट्रैक्टर में तेल भराने के लिए जा रहा था। आरटीओ ऑफिस के समीप ट्रैक्टर से एक बाइक को धक्का लग गया। धक्का लगने पर बाइक सवार कुछ अपने साथियों के साथ उसे मारने के लिए दौड़ा लिए। चालक अपनी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर लेकर जिलाधिकारी आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर भागने लगा। बाइक से पीछा कर रहे युवकों ने उसे ईंट से मार कर घायल कर दिया। नजीम अपनी जान के लिए तमसा नदी की तरफ भागने लगा। युवकों को अपनी तरफ आते देख वह नदी में छलांग लगा दिया। पुलिस ने देर शाम तक नदी में तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। गुरुवार की सुबह पुलिस ने गोताखोर की मदद से उसका शव बरामद कर लिया। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान थे।