Top Varanasi News Of The Day, 28 september 2019 : पूर्वांचल में बारिश से अब तक 28 की मौत, भारी वर्षा से नदियों के जलस्तर में तेजी का क्रम शुरू, बरसात में भी बेहतर बिजली आपूर्ति की कवायद
बनारस शहर की कई खबरों ने शनिवार को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।
वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने शनिवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें पूर्वांचल में बारिश से अब तक 28 की मौत, भारी बरसात से नदियों के जलस्तर में तेजी का क्रम शुरू, बरसात में भी बेहतर बिजली आपूर्ति की कवायद, मां विंध्यवासिनी दर्शन के लिए रोडवेज ने लगार्ईं 60 बसें, हमें गर्व होना चाहिए नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधामंत्री है आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।
प्राकृतिक आपदा ; पूर्वांचल में बारिश का कहर जारी, अब तक मकान गिरने से 28 की मौत
पूर्वांचल में बाढ़ के बाद अब लगातार बारिश ने सभी जनपदों में जल प्लावन जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। जगह-जगह रास्ते बाधित हो गए हैं। जनपदों में इंटर तक के विद्यालय बंद करने के आदेश दिए गए हैं। अब तक बारिश के दौरान गिरे मकान के मलबे में दबकर 28 लोगों की मौत हो गई। घटनाओं में दर्जनों लोग घायल हो गए। शुक्रवार तो 15 लोगों की जान गई तो शनिवार सुबह से अभी तक आजमगढ़ व मीरजापुर में चार-चार, बलिया व गाजीपुर में दो-दो और मऊ में एक लोगों के मौत की सूचना मिली।
भारी वर्षा से नदियों के जलस्तर में तेजी का क्रम शुरू, बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों की बढ़ी मुश्किलें
विगत कुछ दिनों से नदियों के जलस्तर में कमी हो रही थी लेकिन गुरुवार से हो रही बरसात से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगाें के माथे पर बल पड़ने लगा है। शनिवार को लोग पुन: जलस्तर बढ़ने की बात से चिंतित नजर आ रहे है। मध्य प्रदेश के तमाम हिस्सों में फिर से तेज बारिश हो रही है। इसके कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसको देखते हुए यहां के लोगों की भी धुकधुकी बढ़ गई है। कारण कि पिछले दिनों यहां मध्य प्रदेश के पानी की वजह से ही बाढ़ आ गई थी। पूर्वांचल में गंगा के साथ ही अन्य नदियों के जलस्तर में भी तेजी देखने मिल रही है।
बरसात में भी बेहतर बिजली आपूर्ति की कवायद ; पूर्वांचल पावर कारपोरेशन के एमडी ने किया निरीक्षण
लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधन निदेशक गोविंद राजू एनएस चौकाघाट सहित कई बिजलीघरों का निरीक्षण किया। चौकाघाट विद्युत उपकेंद्र पर एमडी ने पाया कि हाल ही में मरम्मत की गई छत टपक रही है। इसपर एमडी ने निर्देश दिया कि जिस ठेकेदार ने यह कार्य किया है। उसी से उसी राशि मे दोबारा कार्य कराया जाय। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने का भी निर्देश दिया।
नवरात्र में मां विंध्यवासिनी का करिये दर्शन ; रोडवेज ने लगार्ईं 60 बसें, आधे घंटे पर मिलेंगी बसें
नवरात्रि मेले में आज से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करिये। रोडवेज ने सफर आसान करने के लिए प्रत्येक आधा घंटा में बस की व्यवस्था की है। विंध्याचल स्टेशन पर टिकट बुकिंग को अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। बसों के पहिये रुकने न पाएं, इसके लिए विशेषज्ञ चारों पहर ड्यूटी करेंगे। 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 60 बसें अनवरत दौड़ती नजर आएंगी।
हमें गर्व होना चाहिए नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधामंत्री है, बोले केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पांडेय
केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेन्द्रनाथ पांडेय शनिवार को शिवगंगा सुपर फ़ास्ट नई दिल्ली- मंडुआडीह से मंडुआडीह स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई देखी और प्लेटफार्म संख्या आठ पर स्थित कैफेटेरिया रेस्टोरेंट में भी गए। मंडुआडीह स्टेशन की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। विदेश में भी भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है।