Move to Jagran APP

Top Varanasi News Of The Day, 19 June 2020 : प्रधानमंत्री ने जाना काशी का हाल, अखिलेश यादव ने स्थिति का लिया जायजा, बारिश से तापमान में गिरावट

बनारस शहर की कई खबरों ने शुक्रवार को सुर्खियां बटोरीं जानिए 7 बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबर।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 07:13 PM (IST)
Top Varanasi News Of The Day, 19 June 2020 : प्रधानमंत्री ने जाना काशी का हाल, अखिलेश यादव ने स्थिति का लिया जायजा, बारिश से तापमान में गिरावट
Top Varanasi News Of The Day, 19 June 2020 : प्रधानमंत्री ने जाना काशी का हाल, अखिलेश यादव ने स्थिति का लिया जायजा, बारिश से तापमान में गिरावट

वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने शुक्रवार को सुर्खियां बटोरीं जिनमें प्रधानमंत्री ने दो घंटे तक जाना काशी का हाल, अखिलेश यादव ने स्थिति का लिया जायजा, बारिश से तापमान में गिरावट, ताल तलैया बना शहर, 21 जून को सूर्य ग्रहण आदि खबरें रहीं। जानिए शाम 7 बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबर।

loksabha election banner

PM Narendra Modi ने दो घंटे तक जाना काशी का हाल, बोले- लॉकडाउन के बाद विकास कार्यों में लाएं तेजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का हाल इस बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आॅनलाइन लिया। पीएम ने शुक्रवार को करीब दो घंटे से अधिक समय तक यहां की स्थिति की गहन समीक्षा की। समीक्षा दिन में 10 बजे प्रारंभ होकर सवा 12 बजे तक चली। प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान जनपद में कोरोना संक्रमितों के इलाज, उन्हें खोजने, लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने के कार्यो के विषय में भी जाना। कमिश्नरी स्थित एनआइसी सेंटर में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने प्रस्तुति दी। इसके बाद कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने विकास व निर्माण की परियोजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

अखिलेश यादव ने वीडियो कॉल कर वाराणसी की स्थिति का लिया जायजा, बोले- हरसंभव मदद को रहें तत्‍पर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को वाराणसी के सपा नेताओं से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और काशी का हाल जाना। उन्‍होंने वाराणसी के बुनकरों की समस्‍याओं के बारे में भी पूछा। कहा कि लॉकडाउन के दौरान उनकी स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है, ऐसे में सपा कार्यकर्ता उनकी हरसंभव मदद को तत्‍पर रहें। अखिलेश ने कहा कि हमारी पार्टी असहायों और गरीबों के बारे में चिंता करने वाले पार्टी है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए तैयार रहें। वर्तमान में करीब पचास फीसदी लोगों की प्राइवेट नौकरी जा चुकी है। दुकानों का भी हाल खराब है। शो रुम तो खुल रहे है लेकिन ग्राहक के नहीं आने से वह भी परेशान है। ऐसे में लोगों का नौकरी जाना स्‍वाभाविक है। लॉकडाउन के कारण उत्‍पन्‍न हुई परिस्थितियों से निपटने के लिए उन्‍होंने समस्‍याओं पर निगाहे बनाए रखने की बात कही ताकि दूर किया जा सके।

Weather Update झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, मंगलवार तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम

लगातार कई दिनों से हो रही मानसून की बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट हुई है। शुक्रवार को भी सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा और दिन में 11.30 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई जो 12.50 तक लगातार होती रही। इसके बाद बूंदाबांदी का दौर जारी हो गया। वहीं आसमान में बादलों की आवाजाही भी लगी रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे में खिल गए। जगह-जगह धान की रोपाई भी तेज हो गई है। शहर के कई इलाके जलमग्‍न हो गए और कई के घरों में पानी भी घस गया। हालांकि शहर के सापेक्ष देहात क्षेत्र में कम ही पानी पड़ रहा है, लेकिन हवा में अधिक नमी होने के कारण खेती का कार्य आसन हो गया है। बंगाल की खाड़ी में अधिक दबाव होने के कारण इस बार मानसून कुछ दिन पहले ही पूर्वांचल में आ गया। इसके यहां आने की 21 जून तक की संभावना जताई जा रही थी।

बरसात के कारण ताल तलैया बना शहर, सीवर सिस्टम जाम होने से मकानों व दुकानों में घुसा पानी

मानसून से पहले नगर निगम की तैयारियां परत-दर-परत खुलने लगी हैं। शुक्रवार को तो सड़कें व गलियां ताल-तलैया बन गईं। नाला व सीवेज सिस्टम जाम होने से गंदगी उफना गई। गंदा पानी बाजारों में भरा तो दुकानें भी जलमग्न हो गईं। कारोबार के लिहाज से भी बहुत नुकसान हुआ है। बजरडीहा, सरैया, कोनिया आदि इलाके में संचालित हो रहे लूम पानी भरने से बंद हो गए।  नगर निगम और जलकल विभाग के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराने के बाद अधिकारियों के फोन पर भी संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई राहत नहीं मिली। 

Surya Grahan 2020 : 21 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, 12 घंटे पहले सूतक काल

Surya Grahan 2020 : संवत् 2077 और वर्ष 2020 का पहला सूर्य ग्रहण आषाढ़ अमावस्या यानी 21 जून को लग रहा है। यह भारत में अधिकतम स्थानों पर खंड ग्रास सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। देहरादून, जोशीमठ, चमोली, सिरसा, कुरुक्षेत्र, सूरतगढ़ आदि स्थानों पर इसकी स्थिति कंकड़ाकृत होगी। इसे भारत के अतिरिक्त मध्य पूर्व के देशों एशिया, उत्तर पूर्वी रूस को छोड़ कर इंडोनेशिया, मार्कोनेशिया, अफ्रीका (पश्चिम-दक्षिण भाग को छोड़ कर), दक्षिण पूर्व यूरोप, मध्य पूर्व के देशों में देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण के समय सूर्यदेव की मुक्ति के लिए धार्मिक कृत्य, स्नान और श्राद्ध-दान का विधान है। हालांकि इस साल कोरोना संकट से विश्व जूझ रहा है। ऐसे में घर में ही सूर्यदेव व गंगा का स्मरण कर स्नान विधान किए जा सकते हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.