Move to Jagran APP

Top 5 Varanasi News Of The Day 24 January 2021 : पद्म पुरस्‍कारों के लिए 14 लोग शामिल, मंदिर प्रशासन पर महंत ने लगाया आरोप, 26 जनवरी को नहीं निकलेंगे ट्रैक्टर

बनारस शहर की कई खबरों ने रविवार यानी 24 जनवरी को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम तीन बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें जो दिन भर चर्चा में बनी रहीं और लोगों की नजरें भी उन खबरों पर रही।

By Abhishek sharmaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 03:18 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 03:18 PM (IST)
Top 5 Varanasi News Of The Day 24 January 2021 : पद्म पुरस्‍कारों के लिए 14 लोग शामिल, मंदिर प्रशासन पर महंत ने लगाया आरोप, 26 जनवरी को नहीं निकलेंगे ट्रैक्टर
बनारस शहर की कई खबरों ने 24 जनवरी 2021 रविवार को सुर्खियां बटोरीं।

वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने रविवार यानी 24 जनवरी को सुर्खियां बटोरींं जिनमें पद्म पुरस्‍कारों के लिए 14 लोग शामिल, मंदिर प्रशासन पर महंत ने लगाया आरोप, 26 जनवरी को नहीं निकलेंगे ट्रैक्टर, बालिकाओं ने रैली निकाली, पूर्वांचल में ठंड ने तलाश लिया ठांव आदि प्रमुख खबरें रहीं। जानिए शाम तीन बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

वाराणसी से इस बार पद्म पुरस्‍कारों के लिए 14 गणमान्‍य लोग शामिल, कल होगी नामों की घोषणा

वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से शहर के अलग अलग क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले 14 विशिष्ट जनों के नाम पद्म अलंकरण के लिए इस बार प्रस्तावित किए गए हैं। वाराणसी से इनमें पद्मश्री डॉ. राजेश्‍वराचार्य का नाम पद्म भूषण सम्‍मान के लिए प्रस्तावित किया गया है। इस बाबत शासन को भी सूची जिला प्रशासन की ओर से भेज दी गई है। पद्म अलंकरण की घोषणा 26 जनवरी से पूर्व कल देर शाम केंद्र की ओर से जारी कर दी जाएगी। वाराणसी जिला प्रशासन ने इस बार पद्मश्री के लिए प्रख्यात सितार वादक पंडित शिवनाथ मिश्र, डा. राकेश पांडेय, तबला वादक पंडित पूरन महाराज, शास्त्रीय गायक पंडित देवाशीष डे, श्री बद्री प्रसाद प्रजापति, पं. कमला शंकर, पंडित हरिराम द्विवेदी, आचार्य नंदिता शास्त्री, डा. मन्‍नू यादव, सिद्धनाथ उपाध्याय, शिव शंकर उपाध्याय, काजिम रिजवी और एन के गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया है।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन पर महंत डा. कुलपति तिवारी ने लगाया अन्याय का आरोप

महंत डा. कुलपति तिवारी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन पर अन्याय का आरोप लगाते हुए गणतंत्र दिवस पर सपत्नीक अनशन पर बैठने की घोषणा की है। उन्होंने परिस्थितियों को विकट करार देते हुए मंदिर से जुड़ी लोक परंपराओं के निर्वाह को यथावत जारी रखने में असमर्थता जताई है। कहा है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता अनशन जारी रहेगा। डा. कुलपति तिवारी ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी लोक परंपराओं के निर्वाह के लिए महंत परिवार 350 वर्ष से भी अधिक समय से कृत संकल्प है। मंदिर अधिग्रहण के बाद भी महंत परिवार लोक परंपराओं के पालन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा है। काशी विश्वनाथ धाम निर्माण के लिए महंत परिवार ने अपने पैतृक आवास और मंदिरों को भी सहर्ष कारिडोर के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साल 22 जनवरी को उनके पैतृक आवास का एक हिस्सा अचानक गिर जाने से बहुत सारा सामान मलबे में दब गया।

वाराणसी में 26 जनवरी को सड़कों पर नहीं निकलेंगे ट्रैक्टर, वाराणसी पुलिस को किया गया अलर्ट

26 जनवरी को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया इकाई को सक्रिय किया है। थानेवार गोपनीय सूचना दी गई है कि 26 जनवरी को सड़क पर कोई भी ट्रेक्टर नहीं दिखाई दे। यह किसान आंदोलन को लेकर किया गया है। किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च का एलान किया है। इसे विपक्ष की ओर से विकेन्द्रित करने की रणनीति बनाई गई है। वाराणसी जिले में सपा व कांग्रेस मार्च निकालने की तैयारी में है। ऐसी सूचना खुफिया इकाई को मिली है। सपा के अर्दली बाजार कार्यालय में बैठक भी हो रही है। हालांकि, कर्पूरी ठाकुर को लेकर आयोजन बताया जा रहा है लेकिन इसमें किसान आंदोलन को लेकर 26 जनवरी को निकालने वाले ट्रैकटर मार्च को लेकर भी रणनीतिक चर्चा होने की जानकारी मिल रही है। कांग्रेस की ओर से भी तैयारी हो रही है।

वाराणसी में बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह के खिलाफ रैली निकाली

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आशा ट्रस्ट और लोक समिति के तत्वाधान में रविवार को प्रधानमंत्री आदर्श गांव नागेपुर में लड़कियों ने बाल विवाह,कन्या भ्रूण हत्या, तथा लिंग भेद के खिलाफ जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल गांंव की दर्जनों किशोरी लड़कियों और आशा ज्ञान पुस्तकालय की बच्चियों ने भाग लिया। लड़कियों ने नहींं किसी का हो अपमान लड़का लड़की एक समान, बाबा हमको पढ़ने दो पढ़कर आगे बढ़ने दो, कन्या भ्रूण हत्या बन्द करो, बाल विवाह पर रोक लगाओ, हमको दुनिया में आने दो अपना मान बढ़ाने दो, बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ के नारे लगाकर बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा की मांंग किया। कार्यक्रम में लड़कियों ने लड़का लड़की असमानता और लैंगिक असमानता यौन उत्पीड़न, दहेज, नशा, बाल विवाह आदि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खुलकर अपने विचार रखे।

Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में ठंड ने तलाश लिया ठांव, अंगद की तरह जम गए पांव

मौसम का रुख सप्‍ताह भर से ऐसा बदला हुआ है मानो ठंड ने वापसी की जिद छोड़ दी हो। वाातारण मेंं घुली ठंड का तासीर सुबह शाम और रात को गलन का बखूबी अहसास करा रही है और लोगों को कंपा भी रही है। मौसम का रुख ऐसा है कि आधी रात के बाद से कोहरा छा रहा है और सुबह तक उसकी कैद में समूचा पूर्वांचल होने के साथ ही वातावरण को गलन में डुबो दे रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो तीन दिन तक मौसम का रुख ऐसा ही बना रहेगा और इसके बाद मौसम का रुख बदलेगा और ठंड का दौर खत्‍म होने के साथ ही फरवरी के दूसरे सप्‍ताह से गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। रविवार की सुबह भी कोहरे की चादर में लिपटी रही। तड़के आसमान में सघन कोहरा रहा तो रोशनी खिलते ही वातावरण में ठंड घुल गई और आसमान में कोहरे की चादर ने जमीन तक अपना असर दिखाया। हालात ऐसे रहे कि सुबह लोगों को घने कोहरे में वाहनों के फॉग लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का यह रुख पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.