Move to Jagran APP

Top 5 Varanasi News Of The Day 18 September 2020 : दो गज जमीन के लिए दो दिन पड़ी रही लाश, ससुराल में विवाहिता ने लगाई फांसी, प्रशासन ने हटाया नौका संचालन से प्रतिबंध

बनारस शहर की कई खबरों ने शुक्रवार यानी 18 सितंबर को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम छह बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबर।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:08 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:08 PM (IST)
Top 5 Varanasi News Of The Day 18 September 2020 : दो गज जमीन के लिए दो दिन पड़ी रही लाश, ससुराल में विवाहिता ने लगाई फांसी, प्रशासन ने हटाया नौका संचालन से प्रतिबंध
Top 5 Varanasi News Of The Day 18 September 2020 : दो गज जमीन के लिए दो दिन पड़ी रही लाश, ससुराल में विवाहिता ने लगाई फांसी, प्रशासन ने हटाया नौका संचालन से प्रतिबंध

वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने शुक्रवार यानी 18 सितंबर को सुर्खियां बटोरीं जिनमें दो गज जमीन के लिए दो दिन पड़ी रही लाश, ससुराल में विवाहिता ने लगाई फांसी, प्रशासन ने हटाया नौका संचालन से प्रतिबंध, पूर्वांचल की प्रमुख नदियों में घटाव, बादलों का बेसब्री से हो रहा इंतजार आदि प्रमुख खबरें रहीं। जानिए शाम छह बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

जिंदा लोगों में इंसानियत आ जाती काश, ....तो दो दिन तक न यूं न पड़ी रहती लाश !

देश का कानून जिंदा ही नहीं बल्कि मुर्दा शरीर काे भी सम्‍मान देता है। मगर, बनारस में शुक्रवार को ऐसा नजारा सामने आया जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। दरअसल दो गज जमीन के लिए दो दिनों से एक महिला का शव दफन के इंतजार में पड़ा रहा। जानकारी होने के बाद प्रशासनिक अमला दो दिनों बाद सक्रिय हुआ तो आखिरकार जमीन निकल आई और लाश को दफन करने की तैयारियां शुरु कर दी गईं। पूरा मामला वाराणसी में रोहनिया क्षेत्र का है जहां पर राजनीति के चक्कर में मौत के बाद भी बुजुर्ग महिला का शव दो दिन तक पड़ा रहा और उससे दुर्गंध तक आने लगी। महिला की मौत के बाद दो गज जमीन के लिए दो दिनों तक चली पंचायत के बाद मोहनसराय में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने यहां शव दफनाने की अनुमति दी। थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव स्थित एक बगीचे में बंजारों का परिवार रहता है। दो दिन पहले इसी परिवार की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने गांव के ही कब्रगाह में दफनाने की कोशिश किया लेकिन गांव के लोगों ने विरोध कर दिया।

ससुराल में विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप

भेलूपुर थाना क्षेत्र के विरदोपुर (बैजनत्था) में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने के बाद पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता की हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। विरदोपुर (बैजनत्था) में रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित भदवर गांव के राजेश सिंह अपने भाइयों के साथ मकान बनवाकर भूतल पर रहते हैं। उनके छोटे बेटे और कोरियर सेवा में कार्यरत अंकित राय का विवाह इसी वर्ष 25 जून को भदोही जिले के मई गांव (हरदव पट्टी) निवासी संतोष कुमार सिंह की दूसरी बेटी शीतल उर्फ मन्नू (22) के साथ हुई थी। संतोष सिंह मुंबई में टैम्पो चलाते हैं। लॉक डाउन की अवधि में अपने गांव सपरिवार आ गए। जानकारी होने के बाद पिता संतोष कुमार सिंह व माता संध्या सिंह ने बेटी की हत्या कर पंखे के सहारे लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

काश्‍ाी में गंगा की लहरों पर शुरू हुई 'पर्यटन' की सवारी, प्रशासन ने हटाया नौका संचालन से प्रतिबंध

गंगा नदी में उफान शुरु होने के बाद 26 अगस्‍त को जिलाधिकारी ने गंगा में नौका संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिलाधिकारी ने अब नौका संलाचन पर प्रतिबंध पानी कम होने के बाद हटा दिया है। हालांकि पूर्व में 15 सितंबर तक नौका संलाचन बंद होने का आदेश दिया गया था। इसके बाद से ही नौका संचालकों में नौकायन दोबारा गंगा में शुरु किए जाने को लेकर प्रशान की तरफ से फैसले का इंतजार था। इस बाबत 17 सितंबर को डीएम कार्यालय की ओर से केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट का आंकलन करने के बाद पाया गया कि गंगा में बाढ़ और उफान का दौर थम गया है। साथ ही आने वाले दिनों में भी गंगा का जलस्‍तर लगातार कम होने की उम्‍मीदों के बीच नौकायन पर्यटकों के लिए शुरु करना अब सुरक्षित है। लिहाजा शुक्रवार की सुबह से ही गंगा में नौकाएं पर्यटकों को गंगा की सैर कराने लगी हैं।

पूर्वांचल की प्रमुख नदियों में घटाव के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में दुश्‍वारी का रुख बरकरार

पूर्वांचल की गंगा और सरयू सहित अन्‍य प्रमुख नदियों में घटाव का रुख होने से बाढ़ के जलस्‍तर में निरंतर कमी आती जा रही है। हालांकि तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का निचले इलाकों में रुका पानी अब सड़ने के साथ ही बदबू और संक्रामक बीमारियों की वजह भी बनने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अब प्रमुख नदियों और जलाशयों के जलस्‍तर में घटाव का रुख है। इसकी वजह से अब बाढ़ से राहत लोगों को मिलेगी। दूसरी ओर बलिया जिले में घट रही सरयू और गंगा नदियों में कटान की स्थिति होने से तटवर्ती इलाके के खेत नदी में विलीन हो जा रहे हैं। अमूमन यही स्थिति अाजमगढ़ और मऊ जिले में सरयू नदी के तटवर्ती इलाकों में बनी हुई है। इसकी वजह से किसानों में जहां चिंता है वहीं जिला प्रशासन की बाढ़ पूर्व तैयारियों की पोल भी खुल रही है। कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी उतरने के बाद अब किसाना खेती किसानी के लिए तैयारी करने लगे हैं।

Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में उमस बरकरार, बादलों का बेसब्री से हो रहा इंतजार

पूर्वांचल में मौसम इन दिनों बूंदाबांदी और बदली के साथ ही उमस का बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह भी मौसम का रुख कुछ ऐसा ही बना रहा। दिन चढऩे के साथ ही उमस में भी इजाफा हुआ और लोग पसीना पसीना होते रहे। इस पूरे सप्ताह मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का यही रुख बना रहेगा। पूर्वांचल में वातावरण से पर्याप्त नमी मिली तो लोकल हीटिंग के बाद बूंदाबांदी भी होगी।  मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों के अनुसार बिहार में बादलों की सक्रियता बनी हुई है और ऊपरी स्‍तर पर हवा का रुख पुरवा बना हुआ है। इसकी वजह से आने वाले कुछ घंटों में बादलों की सक्रियता पूर्वांचल तक होगी और वातावरण से पर्याप्‍त नमी मिलने के बाद बारिश भ्‍ाी हो सकता है। जबकि पूर्वांचल में बादलों की सक्रियता इसकी वजह से अगले दो दिनों तक रह सकती है। न्‍यूनतम तापमान में एक डिग्री की अधिकता और अधिक‍तम तापमान में चार डिग्री की अधिकता होने से उमस में भी पर्याप्‍त इजाफा हुआ है। इसकी वजह लोकल हीटिंग भ्‍ाी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.