Move to Jagran APP

Top 5 Varanasi News Of The Day 16 November 2020 : पटाखों ने घोंटा हवाओं का दम, महिला को मारी गोली, गोवर्धन पूजा का आयोजन

बनारस शहर की कई खबरों ने सोमवार यानी 16 नवंबर को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें जो दिन भर चर्चा में बनी रहीं अौर लोगों की नजरें भी उन खबरों पर रही।

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 04:56 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 04:56 PM (IST)
Top 5 Varanasi News Of The Day 16 November 2020 : पटाखों ने घोंटा हवाओं का दम, महिला को मारी गोली, गोवर्धन पूजा का आयोजन
बनारस शहर की सोमवार यानी 16 नवंबरकी सुर्खियां।

वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने सोमवार यानी 16 नवंबर को सुर्खियां बटोरी जिनमें पटाखों ने घोंटा हवाओं का दम, महिला को मारी गोली, गोवर्धन पूजा का आयोजन, सौ किसान भी नहीं पहुंचे, 18 नागनथैया लीला आदि प्रमुख खबरें रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

वाराणसी में पटाखों ने इस दीपावली भी घोंटा हवाओं का दम, आंकड़ों में जानिए अपने क्षेत्र का हाल

Deepawali 2020 के मौके पर NGT का प्रतिबंध बनारस में बेअसर होने से पटाखों ने काशी के हवाओं की सेहत खराब कर दी है। इस बार दीपावाली की रात पर शहर के अलग अलग इलाकों से एकत्र क्लाइमेट एजेंडा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आशापुर, पांडेयपुर, काशी स्टेशन, सारनाथ व कचहरी सबसे अधिक प्रदूषित रहे जबकि रविंद्रपुरी तुलनात्मक रूप से साफ़ रहा। इस बार शहर के 18 जगहों पर निगरानी की गई थी।

लेनदेन के विवाद में महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

लालपुर-पांडेयपुर थानांतर्गत प्रेमचंद कॉलोनी में रविवार की देर रात 11 बजे लेनदेन के विवाद में हमलावरों ने महिला को गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए मलदहिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पुलिस देर रात तक हमलावरों की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई ठोस कामयाबी हाथ नहीं लगी।

वाराणसी में विधि विधान से गोवर्धन पूजा का आयोजन, तालाब-पोखरे के आसपास पूजन

गोवर्धन (गोधन) पूजा का आयोजन सोमवार को किया गया। इस बार तिथियों के फेर से गोवर्धन पूजा रविवार और सोमवार को किया गया। हालांकि यदुवंशियों द्वारा रविवार को कई आयोजन किया गया। पूर्वांचल के कई जिलों में गोवर्धन पूजा का आयोजन सुबह से ही चल रहा है।

38 क्रय केंद्रों पर सौ किसान भी नहीं पहुंचे, बनारस में हर साल 23 लाख कुंतल धान का होता है उत्पादन

देश भर में धान क्रय केंद्रों पर किसानों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन बनारस के क्रय केंद्रों तक किसानाें की पहुंच अभी नगण्य है। बनारस के सभी केंद्रों को मिलाकर सौ किसानों की भी आवक इस बार नहीं हो सकी है। हालांकि चंद अन्नदाता, जो तेजी दिखाते हुए धान की कटाई कर क्रय केंद्रों तक पहुंचा चुके हैं, उनकी दीपावली काफी बेहतर गई यह भी कहना ठीक नहीं, क्योंकि सरकारी दावे के मुताबिक तीन कार्य दिवस के भीतर किसानों के खाते में धन नहीं पहुंच सका है। वहीं कई किसान अब भी जटिल नियमों व बिचौलियों के चंगुल से नहीं उबर सके हैं।

वाराणसी के तुलसीघाट पर 18 नवंबर को सजेगी नागनथैया लीला, श्रीकृष्‍ण नृत्य मुद्रा में करेंगे वेणु वादन

काशी के लक्खा मेला में शुमार तुलसीघाट की ख्यात नागनथैया लीला कार्तिक शुक्ल चतुर्थी पर बुधवार को सजेगी। तुलसी घाट पर गंगा कालिंदी का रूप लेंगी और नटवर नागर भगवान श्रीकृष्ण कंदुक खेलने आएंगे। कालिय के फन नाथेंगे और नृत्य मुद्रा में वेणु वादन कर दर्शन दे जाएंगे। इसके लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जानकीघाट पर कालिय नाग के प्रतिरूप को अंतिम रूप दे दिया गया। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा 450 साल पहले शुरू कराई गई लीला का प्रमुख प्रसंग बुधवार को दोपहर तीन बजे जीवंत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.