Move to Jagran APP

आज के भाजपा कार्यकर्ता भविष्य के डॉक्टर मुखर्जी और पंडित दीनदयाल हैं, वाराणसी में बोले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव

स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा महमूरगंज निवेदिता शिक्षा सदन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक मे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गैर भाजपाई सरकारों ने वंचित वर्ग के साथ छलावा किया। उनके हितों के लिए बनाई गई योजनाओं का अधिकांश लाभ दलालों ने उठाया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 06:10 PM (IST)
आज के भाजपा कार्यकर्ता भविष्य के डॉक्टर मुखर्जी और पंडित दीनदयाल हैं, वाराणसी में बोले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव
महानगर की कार्यकर्ता बैठक में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सरकार वंचित वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, पिछली सरकारों में अनुसूचित वर्ग तथा अन्य वर्गों के लिए चलाई गई योजनाएं धरातल पर नहीं आती थी, लेकिन अब कोई बाधा नहीं है। हमें सर्व समाज, मलिन, दलित, यादव और मुस्लिम बस्तियों के बीच जाकर चाय भी पीना है और केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं को लेकर उनके साथ चारपाई पर बैठकर उनके साथ चर्चा कर समय बिताना है।

loksabha election banner

स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा महमूरगंज निवेदिता शिक्षा सदन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक मे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गैर भाजपाई सरकारों ने वंचित वर्ग के साथ छलावा किया। उनके हितों के लिए बनाई गई योजनाओं का अधिकांश लाभ दलालों ने उठाया।

वे 2022 के चुनाव को भी लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों का दायित्व बनता है कि वह एक तपस्वी कार्यकर्ता का निर्माण करें। क्योंकि आज के कार्यकर्ता भविष्य के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय हैं। आज का कार्यकर्ता ही कल का भविष्य है।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता, राष्ट्रवाद के लिए जीता और मरता है। अगर कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया तो वह बॉर्डर के लिए कूच भी कर सकता है।

भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदार होता है, जबकि सपा और बसपा के कार्यकर्ता 2 पाउच पर काम करता है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सेना पर पत्थर नहीं चल रहा है। कार्यकर्ताओं की तपस्या के कारण ही बड़े नेताओं का कद है।भारतीय जनता पार्टी ऋषि - मुनियों की पार्टी है।

उन्होंने कहा कि मैं गरीबों का चेहरा बदलने नहीं, बल्कि सभी को खुशहाल रखने के लिए आया हूं।

उन्होंने कहा कि भारत मां की जय जयकार, पूरी दुनिया में हो, भारत विश्व गुरु बने, इसीलिए हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सन 2022 की चुनाव में एक बार पुनः कमल खिले।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। दुनिया में भारत को उच्च स्थान पर बैठाने का कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है।

स्वतंत्रदेव सिंह ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि कार्यक्रम करते रहने से कार्यकर्ता का निर्माण होता है और यही यह एक ऐसा राजनीतिक दल है कि एक बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति ही बूथ जीतने की सबसे बड़ी कड़ी है।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं जन संघ की नीव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखा था। इसकी आवश्यकता क्यों पड़ी, इसे सरदार पटेल ने सिर्फ राष्ट्रवाद से जुड़ी दो समस्याओं पहला राम मंदिर का निर्माण, दूसरा धारा 370 को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू के समक्ष रखा। वह चाहते तो इन दोनों समस्याओं का हल हो जाता। परंतु डॉक्टर मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और जनसंघ का नीव रखा तथा उसी समय काश्मीर मार्च किया। दुर्भाग्य से उनकी हत्या कर दी गई।दीनदयाल उपाध्याय जी उस समय के टॉपर विद्यार्थियों में गिने जाते थे। वह राष्ट्र के लिए समर्पित थे।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जब अटल बिहारी बाजपेई जी के नेतृत्व में सन 1984 में 2 सीटें आई थी, तो लोग अटल बिहारी बाजपेई जी को चिढ़ाते थे। उन्होंने कहा कि तब अटल जी कहते थे कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। उन्ही के पद चिन्हों पर आगे चलते हुए, डॉ श्यामा प्रसाद, पंडित दीनदयाल, अटल जी की आत्मा के लिए और भारत माता की जय के लिए, देश का गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उसे आगे बढ़ा रहे हैं। जब वे चाइना जाते हैं वहां पर भारत माता का जयकार होता है और लंदन की धरती पर उतरते हैं तो वंदे मातरम का नारा लगता है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व अपने शास्त्र के आधार पर चलता है। इजरायल का उदाहरण देते हुए कहा कि 15 सालों के अथक प्रयासों से वहां पर पानी निकला और आज अनेक देशों को पानी सप्लाई भी कर रहा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महेश श्रीवास्तव, विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

महानगर उपाध्यक्ष डॉ गीता शास्त्री ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए कहा कि 2022 का बिगुल फूंका जा चुका है, बूथो पर कार्यकर्ता कार्य प्रारंभ कर चुके हैं और यहां से कार्य करने का संकल्प लेकर जाएंगे, कि जब तक विजयश्री प्राप्त नहीं कर लेंगे तब तक हम कार्यकर्ता आराम नहीं करेंगे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंडल प्रभारी डॉ निर्मला सिंह पटेल, राजेश त्रिवेदी व एडवोकेट जेपी सिंह

सेक्टर प्रभारी बृजेश चौरसिया, कुसुम पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, डॉ गीता शास्त्री, पवन अग्रवाल तथा

सेक्टर संयोजक सौरभ यादव, एडवोकेट अनुपम बाजपेई और विनायक पांडे से सक्षम बूथ और संगठन के 6 पर्व और बूथ, पन्ना समिति से जुड़े सवाल जवाब किए।

जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सक्षम बूथ वह होता है जहां संगठन के 6 कार्यक्रम होते हैं तथा नियमित बैठकें होती रहती हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 15 या 25 तारीख को मंडलों की बैठक करनी चाहिए तथा 3 से 4 घंटा तक एक साथ बिताना चाहिए और बूथो के प्रवास का कार्यक्रम भी तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के दिन प्रत्येक बूथ समिति की बैठक होनी चाहिए।बैठक का संचालन महानगर महामंत्री नवीन कपूर तथा धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय महामंत्री एवं प्रभारी संतोष कुमार पटेल ने दिया।

मंच पर यह रहे उपस्थित

प्रदेश मंत्री शंकर गिरी डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, संतोष कुमार पटेल, सर्वेश कुशवाहा, राम लखन, तीरथ राज।

बैठक में ये रहे मौजूद

डॉ सुनील मिश्र, वैभव कपूर, डॉ वीरेंद्र सिंह, एडवोकेट जेपी सिंह, राजेश त्रिवेदी, इंजीनियर अशोक यादव, डॉ रचना अग्रवाल, मधुकर चित्रांश, साधना वेदांती, राजकुमार शर्मा, एडवोकेट अशोक कुमार, आत्मा विशेश्वर, किशोर कुमार सेठ, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, डॉ हरी केसरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, शैलेंद्र मिश्रा, कुशाग्र श्रीवास्तव, कुणाल पांडे, रितिक मिश्रा आदि। इन सभी मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष को माल्यार्पण किया। संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, राम मनोहर द्विवेदी, रतन कुमार मौर्या, अजीत सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, कमलेश सोनकर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.