Bhadohi में BJP जिला पंचायत चुनाव ब्लाक संयोजक पद से हटाए गए तीन दिग्गज, नए चेहरे को जिम्मेदारी
भदोही में भाजपा जिपं चुनाव ब्लाक संयोजक पद से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओमप्रकाश पूर्व अध्यक्ष संतोष और कन्हैयालाल को पदमुक्त कर दिया है।
भदोही, जेएनएन। BJP जिला पंचायत चुनाव ब्लाक संयोजक पद से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओमप्रकाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष संतोष पांडेय व कन्हैयालाल मिश्र को पदमुक्त कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने उनके स्थान पर नए चेहरे को जिम्मेदारी भी सौंप दी है। संगठन के इस निर्णय को लेकर अंदरखाने में सियासी घमासान मचा हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी रविवार से ही तरह-तरह के लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप खूब वायरल हो रहे हैं।
जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी के साथ ही साथ उम्मीदवारों को चयन और उन्हें टिकट देने आदि के लिए संगठन की ओर से एक अलग फोरम तैयार किया जाता है। चुनाव के समय उनका यह पद बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है। उनकी स्वीकृति पर ही उम्मीदवारी निश्चित की जाती है। संगठन की ओर से प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश पांडेय को महराजगंज, पूर्व अध्यक्ष संतोश पांडेय को ज्ञानपुर और पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्र को अन्य ब्लाकों में चुनाव संयोजक बनाया गया था। रविवार से ही वरिष्ठ भाजपा नेताओं को पदमुक्त किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी घमासान मचा हुआ है। संगठन के अंदर ही अंदर भी विरोध की आग भी सुलगने लगी है। हालांकि सत्तादल होने के साथ ही साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई से सहमे कार्यकर्ता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व का स्पष्ट निर्देश है कि वरिष्ठ कार्यकता जो जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव लड़ सकते हैं। उन्हें पद से मुक्त कर दिया जाए। पार्टी की गाइड-लाइन है कि संयोजक पद पर रहते हुए कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है। सोशल मीडिया पर विरोधी इसे अनावश्यक मुद्दा बना रहे हैं।
पीएम मोदी का पत्र बनेगा भाजपा का अस्त्र
कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता के नाम संबोधित पत्र भाजपाजनों के लिए अस्त्र साबित होने जा रहा है। दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर पत्र के जरिए पार्टी जन-जन तक पहुंचने का प्रयास करेगी। पीएम के संदेश में आत्मनिर्भर भारत और कोरोना के बचाव की बात है। मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह इसे गांव-गांव और घर-घर पहुंचाएं।