अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस - सारनाथ संग्रहालय एप पर मिलेगी पूरी जानकारी
पर्यटकों की सुविधा के लिए सुबह 10.30 बजे पर वह सारनाथ संग्रहालय एप की शुरूआत की जाएगी। इस एप में इस संग्रहालय से जड़ी बहुत सारी जानकारियां संग्रहित हैं।
वाराणसी, जेएनएन। डिजिटल होती दुनिया में महात्मा बुद्ध की कर्मस्थली सारनाथ संग्रहलाय ने भी कदम से कदम मिलाते हुए चलने का फैसला लिया है। अब बस एक क्लिक पर सारनाथ से जुड़ी हर जानकारी आपको आसानी से मिल जाएगी। अधीक्षण पुरातत्वविद डा. नीरज सिन्हा ने बताया कि शनिवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस है। इस मौके पर सारनाथ स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने निर्णय लिया है। शनिवार को पर्यटकों की सुविधा के लिए सुबह 10.30 बजे पर वह सारनाथ संग्रहालय एप की शुरूआत की जाएगी। इस एप में इस संग्रहालय से जड़ी बहुत सारी जानकारियां संग्रहित हैं।
शनिवार को पर्यटकों को नि:शुल्क पुरातात्विक संग्रहालय देखने की सुविधा मिलेगी। चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। छाया चित्र प्रदर्शनी के द्वारा कई जानकारी दिखाई जाएंगी। इसका उद्घाटन बीएचयू के डा. प्रवेश कुमार करेंगे। बता दें 100 वर्ष से अधिक पुराने इस संग्रहालय में अशोक स्तंभ का वास्तविक सैंडस्टोन की कलाकृर्ति रखी हुई है। 1910 में स्थापित इस संग्रहालय में बौद्धकालीन समय की 6832 मूर्तियां व कलाकृतियों को देखने देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप