बसपा ने लगाए एक बूथ पर दस यूथ
वाराणसी : बसपा ने बूथ प्रबंधन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। शुक्रवार को नगर निगम, नगर प
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Nov 2017 08:30 PM (IST)Updated: Fri, 24 Nov 2017 08:30 PM (IST)
वाराणसी : बसपा ने बूथ प्रबंधन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। शुक्रवार को नगर निगम, नगर पंचायत व पालिका परिषद चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के बीच 115 बस्ते बांटे गए। इन बस्तों में वोटर लिस्ट, परिचय पत्र सहित हैंडबिल भी था। जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी ने बताया कि सभी बूथ पर दस-दस कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। वे पर्ची बांटने के अलावा सभी जरूरी व्यवस्थाएं देखेंगे। रामनगर व गंगापुर में ज्यादा सीटों पर लड़ाई की संभावना में पार्टी ने शहर से ज्यादा वहां पर कार्यकर्ताओं को लगाया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि कहीं समस्याएं होने पर तत्काल इसकी सूचना पार्टी नेताओं को दें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें