वाराणसी के रामनगर में 14 बिस्वा जमीन पर बनेगा सूजाबाद नगर पंचायत का कार्यालय, सीएनडीएस करेगी निर्माण
पंचायत सूजाबाद में विकास की गंगा निकल पड़ी है।ग्रामीण परिवेश को शहरी मान्यता मिलने के बाद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकार भी बड़ा दिल दिखा रही हैं।प्रकाश सड़कें व मैन पावर के साथ ही कर्यालय के लिए खजाना खोल दिया गया है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पंचायत सूजाबाद में विकास की गंगा निकल पड़ी है।ग्रामीण परिवेश को शहरी मान्यता मिलने के बाद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकार भी बड़ा दिल दिखा रही हैं।प्रकाश, सड़कें व मैन पावर के साथ ही कर्यालय के लिए खजाना खोल दिया गया है। नवसृजित सूजाबाद नगर पंचायत का शीघ्र अपना कार्यालय होने वाला है। 14 बिस्वा जमीन पर सीएनडीसी निर्माण करेगी। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 47 लाख रुपये धन अवमुक्त कर दिया है।
कार्यालय में अध्यक्ष, ईओ व बाबू के लिए कक्ष तो रहेगा ही अपितु आमजन की सुविधा का ख्याल रखा गया है।उनके लिए 120 लोगों के बैठने के लिए आधुनिक हाल होगा।संबंधित दस्तावेजों व अभिलेखों को भी रखने में सहूलियत होगी।जिससे उनके खोने या फटने आदि का भी डर नहीं होगा। इसके अलावा वाहनों के लिए पार्किंग बनेगा। वाराणसी शहर से चलकर राजघाट पुल से गंगा पार करते ही बाईं तरफ ग्राम सूजाबाद है।लगभग 35 हजार की आबादी वाले इस गांव के दाहिनी तरफ डोमरी है।इसकी आबादी करीब आठ हजार है। कुल मिलाकर 43 हजार आबादी यहां निवास करती है।डोमरी में ही अवधूत भगवान राम,सतुआ बाबा और जनार्दन स्वामी का आश्रम है। साथ ही यहां दो बड़े निजी विद्यालय, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल,ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कार्यालय भी है।लंबे समय से डोमरी व सूजाबाद को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की मांग की जा रही थी। अब यह अमलीजामा पहनने लगा है।
बनने लगे हैं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र
पहले डोमरी व सूजाबाद के लोगों को काशी विद्यापीठ ब्लाक जाकर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता था। इसके लिए कई कई दिनों तक सरकारी कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता था, लेकिन वर्तमान में बने अस्थाई नपा कार्यालय में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनने लगा है जिससे लोगों को राहत मिली है।
इतने हैं मैन पावर
बाबू - 1
कंप्यूटर आपरेटर- 1
सफाई कर्मी - 55
सुपरवाइजर - 2
लाइनमैन - 2
सहायक लाइमैन - 2
माली - 1
चपरासी - 2
बेलदार - 3
अभी यह हैं व्यवस्थाएं
ट्रिजर - 2
ट्रैक्टर - 1
कूड़ा गाड़ी - 1
टैंकर - 1
ट्यूबवेल - 2
फागिंग मशीन - 2