Move to Jagran APP

वाराणसी में सुभासपा ने मनाई महाराजा सुहेलदेव की 1012 वी जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

वाराणसी में महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1012वीं जयंती के अवसर पर सारनाथ के आकाशवाणी तिराहा स्थित महाराजा सुहेलदेव पार्क में महाराजा की आदमकद प्रतिमा पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को माल्यार्पण किया।

By Abhishek sharmaEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 03:06 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 03:06 PM (IST)
वाराणसी में सुभासपा ने मनाई महाराजा सुहेलदेव की 1012 वी जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
सुहेलदेव पार्क में महाराजा की आदमकद प्रतिमा पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को माल्यार्पण किया।

वाराणसी, जेएनएन। महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1012वीं जयंती के अवसर पर सारनाथ के आकाशवाणी तिराहा स्थित महाराजा सुहेलदेव पार्क में महाराजा की आदमकद प्रतिमा का सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रावस्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती सरकार अपने खर्चे से मना रही है। यह सुभासपा कार्यकर्ताओं की जीत है। वर्तमान भाजपा सरकार इतिहास में फेरबदल कर महाराजा सुहेलदेव राजभर को क्षत्रिय साबित करने के लिए कूट की रचना कर रही है, यह पूरी तरह से गलत है। आजादी से पूर्व अंग्रेजी सरकार के संविधान गजेटियर में 585 राजाओं का जिक्र है। इनमें से 165 भर जाति से संबंधित जानकारी हैं। इसमे महाराजा सुहेलदेव को भर शासक के रूप में दर्शाया गया है।

मुगलों के संविधान 'आइने अकबरी' में भी महाराजा सुहेलदेव का भर शासक के रूप में उल्लेख मिलता है। कहा कि उनके शासन काल में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व व न्याय था। कहा कि वर्तमान सरकार राजभरों के अधिकारों को लूटने में लगी है। इसके विरोध में सुभासपा संकल्प मोर्चा भरों के अधिकार को दिलाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व नौकरी की लड़ाई लड़ रही है। कार्यकर्ताओं से उन्‍होंने कहा कि बुधवार को मुनारी में महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह, रमेश राजभर, नित्यानंद पांडेय, जागेश्वर राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.