अब कहानियां सुना रहे हैं स्टोरी टेलिंग ऐप, फिल्म और इंटरटेनमेंट से जुड़े कई विकल्प
भागदौड़ वाली जिंदगी में फुर्सत के पलों में अगर आपको किताब पढऩा हो या बच्चों को कहानियां सुनाना हो तो अब किताबों को ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वाराणसी, जेएनएन। भागदौड़ वाली जिंदगी में फुर्सत के पलों में अगर आपको किताब पढऩा हो या बच्चों को कहानियां सुनाना हो तो अब किताबों को ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आजकल स्मार्टफोन ऐप लोगों के लिए फिल्म और इंटरटेनमेंट से जुड़े ढेरों विकल्प लेकर आ रहा है। इसमें आपको कहानियां पढऩी नहीं होंगी बल्कि कहानियां व किताबें आराम से सुनने को मिलेंगी। इस तरह 'स्टोरी टेलिंग ऐप' लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट विजय गुप्ता बताते हैं कि इस तरह के कई ऐप हैं जिनमें तेनाली रामा, पंचतंत्र सहित कई कहानियों के ऑडियोबल बुक हैं। खास बात यह कि इसे मनोरंजक तरीके से बोलकर म्यूजिक के साथ तैयार किया गया है।
स्टोरी टेलिंग ऐप में कहानियों को सुनने में अच्छा लगता है। यह लेागों को बांधे रखता है। इसमें हॉरर और थ्रिलर स्टोरी भी हैं। वहीं बच्चों को आप आसानी से तेनाली रामा, पंचतंत्र, पंचतंत्र हितोपदेष आदि की कहानियां सुना सकते हैं। चूंकि इसमें म्यूजिक भी है तो बच्चे भी बड़े चाव से इसे सुनते हैं।
स्टोरी टेलिंग से जुड़े कई ऐप गूगल प्ले स्टोर
स्टोरी टेलिंग से जुड़े ढेरों ऐप गूगल प्ले स्टोर के जरिए डाउन लोड किए जा सकते हैं। इसमें कुछ ऐप फ्री हैं तो कुछ के लिए एक माह या वार्षिक सब्सक्रिप्शन फीस देनी होती है। स्टोरी टेलिंग ऐप की लोकप्रियता को देखते हुए कुछ बड़ी कंपनियों ने भी अपने ऐप लांच किए। खास बात यह कि इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, नवाजुद्दीन सिद्धीकी, अनुराग कश्यप, तब्बू जैसे बड़े कलाकारों की आवाज में भी कहानियां सुनने को मिलेंगी। इन ऐप्स में आडियो के साथ ही साईफाई म्यूजिक बैकग्राउंड के साथ कहानी सुनना बेहद रोमांचकारी लगता है। साथ ही मुंशी प्रेमचंद, रवींद्रनाथ टैगोर के उपन्यास और कहानियां भी इसमें मिल जाएंगी। इससे उपन्यास पढऩे वालों की ख्वाहिश भी पूरी होगी।