Move to Jagran APP

सभी दलों के जिलाध्यक्षों का बयान

भाजपा की जीत जनता की जीत है। मोदी-योगी की नीतियों पर जनता ने मुहर लगा दिया है। हां, यह ज

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Dec 2017 08:29 PM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 08:29 PM (IST)
सभी दलों के जिलाध्यक्षों का बयान
सभी दलों के जिलाध्यक्षों का बयान

भाजपा की जीत जनता की जीत है। मोदी-योगी की नीतियों पर जनता ने मुहर लगा दिया है। हां, यह जरूर है कि नगर पंचायत व नगर पालिका में परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। इसकी समीक्षा की जाएगी।

loksabha election banner

-हंसराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा।

जनता द्वारा प्यार देने के लिए शुक्रिया। कांग्रेस की हार में भी जीत हुई है। कारण कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी वोट कर भाजपा को चेताने का काम किया है।

-प्रजानाथ शर्मा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।

जनता का फैसला शिरोधार्य है। नगर निगम में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आया लेकिन पंचायत व पालिका में परिणाम संतोषजनक रहा। हार की समीक्षा की जाएगी। भाजपा महापौर को जीत की बहुत-बहुत बधाई।

-डा. पीयूष यादव, जिलाध्यक्ष सपा।

पहली बार निकाय चुनाव में सिंबल पर लड़ी पार्टी को जनता ने भारी समर्थन दिया। यदि लोकतंत्र को बचाने के लिए बैलेट पेपर पर चुनाव हुआ होता तो पार्टी को काफी फायदा होता। हार की समीक्षा की जाएगी।

-दीपंचद चौधरी, जिलाध्यक्ष बसपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.