PM Narendra Modi के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी विशेष, भाजपा प्रदेश महामंत्री की ऑनलाइन बैठक
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं काशी क्षेत्र के प्रभारी सलिल विश्नोई ने सोमवार को महानगर के 13 मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों से ऑनलाइन बैठक की।
वाराणसी, जेएनएन। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं काशी क्षेत्र के प्रभारी सलिल विश्नोई ने सोमवार को महानगर के 13 मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों से ऑनलाइन बैठक की। सभी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे Prime Minister Narendra Modi parliamentary constituency प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता हैं इस कारण उनका विशेष दायित्व है। वे उसे पूरी लगन से निभाएं।
महामंत्री ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की योगी सरकार ने इस संकट की घड़ी में जो कार्य किया है वो अद्भुत है। इस दौरान किए गए सेवा कार्यों से सरकार और संगठन का नया कलेवर निकलकर सामने आया है। आर्थिक संकट के बावजूद दिए गए पैकेज में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौकरी पेशा सभी के हितों को ध्यान में रखकर फैसले लिए है। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी रूप में राष्ट्र की सेवा करना भाजपा कार्यकर्ता का मुख्य कार्य है। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। आनलाइन मीटिंग का संचालन महानगर महामंत्री नवीन कपूर व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अशोक पटेल ने किया। मीटिंग में धर्मेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, नवरतन राठी, मोहितोष नारायण, वैभव कपूर, डा. एनपी सिंह, राजकुमार शर्मा, नंदजी पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, जेपी सिंह, राहुल सिंह, जगदीश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।