Move to Jagran APP

स्मार्ट सिटी : यातायात पर नियंत्रण के लिए लगेगा रोड फर्नीचर, नगर निगम ने जारी किया टेंडर, एक महीने में शुरू होगा काम

स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में यातायात पर विशेष फोकस है। यातायात पर प्रभावी नियंत्रण में कोई कमी न रह जाए इस ओर विशेष ध्यान है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 11:36 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 11:36 AM (IST)
स्मार्ट सिटी : यातायात पर नियंत्रण के लिए लगेगा रोड फर्नीचर, नगर निगम ने जारी किया टेंडर, एक महीने में शुरू होगा काम
स्मार्ट सिटी : यातायात पर नियंत्रण के लिए लगेगा रोड फर्नीचर, नगर निगम ने जारी किया टेंडर, एक महीने में शुरू होगा काम

वाराणसी, जेएनएन। स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में यातायात पर विशेष फोकस है। यातायात पर प्रभावी नियंत्रण में कोई कमी न रह जाए इस ओर विशेष ध्यान है। इसे ही ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख 21 चौराहों पर रोड फर्नीचर लगाने की तैयारी है। इस पर 63 लाख खर्च किए जाएंगे।

loksabha election banner

नगर निगम में स्मार्ट सिटी के प्रभारी वीएस मल्लिक ने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है। एक महीने के अंदर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत जेब्रा क्रासिंग पर फर्नीचर लगाने की तैयारी है। इसके तहत रिफलेक्टिव शीट, साइन बोर्ड, रोड स्टड, स्पीड बंप आदि लगाए जाएंगे। इसके लगने से रेड लाइट जलने के बाद जेब्रा क्रासिंग पर वाहनों के क्रास करने की स्थिति की सटीक स्थिति को आसानी से देखा जा सकेगा। इसके लगने से कोई यह दावा नहीं कर सकता है कि उसका गलत चालान काटा गया है। साथ ही विभाग भी अपने कार्यों को निर्विवाद रूप से निबटा सकेगा।

यहां लगेगा रोड फर्नीचर

सिगरा, रथयात्रा, लहुराबीर, लंका मालवीय चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, महमूरगंज, चेतमणि चौराहा, मलदहिया चौराहा, तेलियाबाग, भोजूबीर, अर्दली बाजार सहित अन्य चौराहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.