Move to Jagran APP

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर, केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए की नारेबाजी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विपक्षी दल मुखर हो गए हैं। चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने को मुख्यालय स्थित धरनास्थल पर धरना दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 05:24 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर, केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए की नारेबाजी
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर, केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए की नारेबाजी

चंदौली, जेएनएन। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विपक्षी दल मुखर हो गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यालय स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। इसके अलावा तहसील मुख्यालयों पर भी धरना देकर विरोध जताया। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की। अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक सदर एसडीएम विजयनारायण सिंह समेत संबंधित एसडीएम को सौंपा। चेताया सरकार ने बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लेगी तो उग्र आंदोलन होगा।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने कहा महंगाई और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार का रवैया ढुलमुल है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते राजधानी दिल्ली में पेट्रोल से डीजल की कीमत अधिक हो गई। वहीं गलवन घाटी में चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार का रवैया स्पष्ट नहीं है। तमाम सूत्रों के जरिए जानकारी मिल रही है कि चीनी सेना देश की सीमा में करीब 30 मील तक अंदर घुस चुकी है। जबकि सरकार देश की जनता से तथ्यों को छिपाने का प्रयास कर रही है। इसको लेकर स्पष्ट बयान देने की बजाए गुमराह किया जा रहा है। यह सरासर गलत है। सरकार का रवैया नहीं बदला तो लोगों का भरोसा उठ जाएगा। कहा, सरकार महंगाई बढ़ाकर आमजन का शोषण कर रही है। भाजपा के शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। चीन व पाकिस्तान के साथ ही अब नेपाल और भूटान भी भारत को आंख दिखाने लगे हैं। सरकार मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के नए प्रोपगेंडा रच रही है। लेकिन जनता सब कुछ जानती है। जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। कांग्रेसजनों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को वापस लेने और चीन के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। चेताया कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप ङ्क्षसह, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, नारायणमूर्ति ओझा, मुनीर खां, विवेक सिंह, गुलाम मुस्तफा, श्रीप्रकाश यादव, प्रभात मिश्र, अखिलेश कुमार पांडेय, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

पेट्रो मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसजनों का धरना

पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्य वृद्धि को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता बुधवार को मुखर हो गए। नगर स्थित गांधी पार्क में धरना दिया व केंद्र, प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद लगातार पेट्रोल एवं डीजल का दाम बढ़ाकर जनता को परेशान करने में जुटी है। जब तक पेट्रोलियम पदार्थों की डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली जाती कांग्रेसजनों आंदोलन जारी रहेगा। ब्लाक अध्यक्ष राममूरत गुप्ता, विनोद ङ्क्षसह गणित, जगदीश तिवारी, विकास खरवार, इन्द्रदेव पाठक मौजूद थे। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन जारी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी व ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी संजीव कुमार को पत्रक सौंपा। कहा लगातार पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में वृद्धि से महंगाई बढ़ रही है। इससे आम जनता के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के चलते पहले से ही कामगार, व्यापारी व मेहनतकश वर्ग हाल परेशान है। ऊपर से पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के चलते स्थिति बदतर होती जा रही है। लाची देवी, गणेश कुमार, धर्मेश विश्वकर्मा, पवन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.