श्रीराम मंदिर निर्माण : एक भी हिंदू छूटा तो आध्यात्मिक चक्र टूटा, वाराणसी में अभियान की रूप रेखा पर चर्चा
विश्व हिंदू परिषद काशी उत्तर जिले की एक बैठक सरोजा पैलेस पिपलानी कटरा वाराणसी में हुई। इसमें श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के संबंध में चर्चा हुई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश थे।
वाराणसी, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद काशी उत्तर जिले की एक बैठक रविवार को सरोजा पैलेस पिपलानी कटरा में हुई। इसमें श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के संबंध में चर्चा हुई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश थे। उन्होंने राम जन्म भूमि के इतिहास व प्रभु श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। अभियान की रूप रेखा व कार्यप्रणाली पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कहा, मुख्य रूप से दो चरणों में अभियान को क्रियान्वित करना है।
प्रांत प्रचारक ने कहा कि प्रथम चरण 15 से 31 जनवरी व द्वितीय चरण एक से 15 फरवरी तक होगा। इसमें वृहद जनसंपर्क होना है। इस अभियान में संपूर्ण समाज की सहभागिता सुनिश्चित की जानी है। प्रांत प्रचारक ने अभियान की सफलता का मूलमंत्र दिया। कहा कि एक भी हिंदू छूटा तो आध्यात्मिक चक्र टूटा। इस तर्ज पर समाज के अंतिम व्यक्ति से समर्पण लेने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में संघचालक वीरेंद्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश अभियान समिति के सदस्य डा. हेमंत गुप्ता, काशी प्रांत सह अभियान प्रमुख डा. रंजना श्रीवास्तव, काशी उत्तर के अभियान प्रमुख राजन तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत से गौरी शंकर, दीनदयाल, राकेश, गुलाब, अमरदीप, रतनदीप, सुरेंद्र, प्रमोद राम त्रिपाठी, राजेश, राकेश, श्रीप्रकाश, दीपक, अरविंद आदि मौजूद थे।
समविचार परिवार की बनेगी संग्रह टोली
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कार्य होना है। इसमें समविचार परिवार के लोगों सहयोगी होंगे। गांव-गांव व मोहल्ले में टोलियां जाएंगी। धन संग्रह कर स्टेट बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में धनराशि को जमा करना है। गांव व मोहल्ले के नजदीक जो भी शाखा होगी उसमें धनराशि जमा होगी। दानदाता इन बैंकों की शाखा में सीधे भी रकम जाम कर सकते हैं। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से खाता खोला गया है।