Move to Jagran APP

बलिया में जमीनी विवाद में चली गोली, पूर्व सांसद भरत सिंह का नाती घायल

बैरिया थाना क्षेत्र के नेका राय टोला गांव के पास जमीनी विवाद में चली गोली से पूर्व सांसद भरत सिंह का नाती प्रियांशु (16 वर्ष) पुत्र लाल विक्रम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 11:12 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 11:12 AM (IST)
बलिया में जमीनी विवाद में चली गोली, पूर्व सांसद भरत सिंह का नाती घायल
बलिया में जमीनी विवाद में चली गोली, पूर्व सांसद भरत सिंह का नाती घायल

बलिया, जेएनएन। बैरिया थाना क्षेत्र के नेका राय टोला गांव के पास जमीनी विवाद में चली गोली से पूर्व सांसद भरत सिंह का नाती प्रियांशु (16 वर्ष) पुत्र लाल विक्रम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

loksabha election banner

शनिवार को सांसद के भतीजे बबलू सिंह विवादित जमीन की सफाई करवा रहे थे, उसी समय नेका टोला गांव के दूसरे से पक्ष से विवाद हो गया। इस दौरान झड़प बढ़ने पर बंदूक निकल और इस दौरान चली गोली प्रियांशु के बांह पर जा लगी। घटना की खबर लगते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां स्थिति गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर भारी तनाव के कारण कई थानों की फोर्स व उच्चाधिकारी पहुंच गए। पुलिस विवाद के मामले की जांच कर आवश्‍यक कार्रवाई में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.