वाकोवाक्यमं् सम्मान से नवाजे गए विद्वान
वाराणसी : डा. कपिलदेव पाडेय की पुण्यतिथि के मौके पर वाकोवाक्यम् संस्थान में रविवार को सम्मान
वाराणसी : डा. कपिलदेव पाडेय की पुण्यतिथि के मौके पर वाकोवाक्यम् संस्थान में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रो. युगल किशोर मिश्र व प्रो. विन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र को संस्कृत सेवा, डा. नीरज खन्ना को आयुर्वेद एवं सुमंत मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु वाकोवाक्यम् सम्मान वर्ष-2017 से नवाजा गया। संस्कृत के संरक्षण को लेकर भी विद्वानों ने अपने विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि प्रो. अर्जुन तिवारी नें स्व. पाण्डेय के जीवन स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने वाकोवाक्यम् संस्थान की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियो की प्रशसा भी की। मुख्य अतिथि प्रो. जय शकर लाल त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत के संरक्षण के लिए साझा प्रयास की जरूरत है। अध्यक्ष प्रो. शिवजी उपाध्याय ने संस्कृत की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अनेक विद्वानों ने विचार व्यक्त किए। संस्कृत क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु हेतु डा. कमला पाण्डेय व डा. हरिप्रसाद अधिकारी का अभिनन्दन भी किया गया। संचालन संस्था के सचिव डा. विवेक पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन हिमाशु राज ने दिया। वदान्य एवं अन्वीक्षा द्वारा श्लोकपाठ काव्य व मंगलाचरण डा. माधवी शुक्ला ने प्रस्तुत किया। डा. जितेन्द्र नाथ मिश्र, प्रो. राकेश मिश्र, प्रो. किशोर मिश्र, डा. रमाकान्त पाण्डेय, प्रो. भगवत् शरण शुक्ल, डा. सोमेश सिंह, प्रो. मनुलता शर्मा, डा. अम्बिकेश्वर, प्रो. रामाराम शुक्ल, प्रो. कृष्णकान्त शर्मा, रामशकर सिंह डा. पवनशास्त्री व डा. मृत्युंजय त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।