Move to Jagran APP

बलिया में महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, तहसीलों में किया प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार पर धांधली करने का आरोप लगाया। सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 04:51 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 04:51 PM (IST)
बलिया में महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, तहसीलों में किया प्रदर्शन
राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा गया

वाराणसी, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार पर धांधली करने का आरोप लगाया। सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा गया। सदर तहसील पर प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आंबेडकर संस्थान पर डा. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के साथ हुई अभद्रता पर आक्रोश जताया गया। इसके अलावा बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, कृषि कानून, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली व कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने मुद्दे भी उठाए गए। पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक मंजू सिंह, संग्राम सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, अजय यादव व दिनेश यादव व्यास आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

बिल्थरारोड में अध्यक्ष इरफान अहमद, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व प्रमुख विनय अंचल, संतोष राम व जनार्दन समदर्शी ने नगर पंचायत में प्रदर्शन किया। रसड़ा में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सनातन पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, विजयशंकर यादव, पूर्व प्रमुख रामेश्वर पांडेय, संजय यादव आदि मौजूद थे। बैरिया में पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, सूर्यभान सिंह, पूर्व विधायक सुभाष यादव, जयप्रकाश अंचल, अजय के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन हुआ। बांसडीह में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन हुआ। पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, श्याम बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह व राणा प्रताप यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता हरेंद्र सिंह और संचालन यगमोहन यादव ने किया। उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा गया।

पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

सिकंदरपुर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। हाथापाई भी हुई। एसडीएम अभय कुमार सिंह, सीओ अशोक मिश्र व एसएचओ राजेश कुमार सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.