Move to Jagran APP

मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन समाजवादी पार्टी-प्रगतिशील समाजवादी पार्टी एक होने की संभावना : शिवपाल यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हमने सपा से गठबंधन का प्रयास किया है। बशर्ते हमारे लोगाें को उचित सम्मान भी मिलना चाहिए। संभावना जताई के नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के जन्म दिन पर दंगल का आयोजन है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 05:06 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 05:06 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन समाजवादी पार्टी-प्रगतिशील समाजवादी पार्टी एक होने की संभावना : शिवपाल यादव
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव

जागरण संवाददाता, आजमगढ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हमने सपा से गठबंधन का प्रयास किया है। बशर्ते हमारे लोगाें को उचित सम्मान भी मिलना चाहिए। संभावना जताई के नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के जन्म दिन पर दंगल का आयोजन है। उस बातचीत के बाद तस्वीर स्पष्ट हाेने की संभावना प्रबल है।

loksabha election banner

सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर आजमगढ़ में शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे शिवपाल सिंह यादव रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह हर्षवर्धन अग्रवाल के आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। कहाकि सपा से भाजपा मुझे चाहती थी, जिसे दरकिनार कर समाजवादियों को एक किया। वह अपने भतीजे एवं सपा के मुखिया अखिलेश यादव के प्रति नरम नजर आए। कहाकि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और मंदुरी हवाई पट्टी तो अखिलेश का काम है। भाजपा सरकार ने एक्सप्रेस-वे से सर्विस लेन जरूर हटा दिया। 2003 में मैंने ही सपा की सरकार बनवाई थी। मेरे त्याग से नेता जी सीएम बने। आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय को सुहेलदेव के नाम देने के ऐलान और आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ करने के संकेत के सवाल पर बोले कि अब जनता इन्हें बदल डालेगी। यह भाजपा का चुनावी स्टंट है। राम मंदिर का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया, लेकिन भाजपा उसका भी श्रेय लेती है। भाजपा के पास जनता को भड़काने, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद करने के अलावा कोई काम नहीं है। पूंजीपतियाें को लाभ पहुंचाने के लिए महंगाई बढ़ाई जी रही है। प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव, अभिषेक सिंह आसू आदि भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.