Move to Jagran APP

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को करीब आधा घंटा मां विंध्यवासिनी मंदिर में रहे। दर्शन-पूजन के साथ ही उन्होंने मंदिर प्रांगण का भ्रमण भी किया। मिर्जापुर में इसके बाद अखिलेश यादव कंतित दरगाह पर गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 09:17 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 09:26 AM (IST)
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में किया दर्शन-पूजन
अखिलेश यादव ने शनिवार को विंध्यचाल में मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के तीसरे और अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को विंध्यचाल में मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। माघी पूर्णिमा पर शनिवार को सुबह ही वह कुछ समर्थकों के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को करीब आधा घंटा मां विंध्यवासिनी मंदिर में रहे। दर्शन-पूजन के साथ ही उन्होंने मंदिर प्रांगण का भ्रमण भी किया। मिर्जापुर में इसके बाद अखिलेश यादव कंतित दरगाह पर गए।

आज वाराणसी में नेताओं का जमावड़ा : पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन दिनी दौरे पर आज मिर्जापुर के बाद अखिलेश यादव का वाराणसी वापसी का कार्यक्रम है। संत रविदास जयंती पर वाराणसी में आज उनका संत रविदास दरबार में भी मत्था टेकने का कार्यक्रम है। संत रविदास जयंती पर आज वाराणसी में नेताओं का जमावड़ा लगेगा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मत्था टेकेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान सुबह नौ बजे, प्रियंका गांधी दिन में 11 बजे और अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे मंदिर आएंगे। वाराणसी में संत रविदास जन्म स्थान सीर गोवर्धन में आज अनुयायियों के साथ राजनेताओं की भी जुटान होगी। इन सभी नेताओं की सुरक्षा और प्रोटोकाल को लेकर जिला प्रशासन ने खाका खींच लिया है। संत रविदास जयंती के दिन प्रियंका वाड्रा शनिवार को 11 बजे मंदिर में मत्था टेकने के लिए पहुंचेंगी। इसके पहले भी प्रियंका यहां दर्शन पूजन कर लंगर छक चुकी हैं।

पहली बार आएंगे अखिलेश: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संत रविदास मंदिर में पहली बार आएंगे। वह यहां मत्था टेकने के बाद लंगर छकेंगे और प्रवचन सुनने सत्संग पंडाल में भी जा सकते हैं।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी टेकेंगे मत्था: संत रविदास जयंती के दिन भाजपा नेता और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिनिधि के रूप में संत रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.