वाराणसी में समाजवादी पार्टी के बूथ स्तरीय सम्मेलन और संगठन विस्तार कार्यक्रम में यूपी विधानसभा चुनाव की बनी रणनीति
वाराणसी के रामनगर स्थित डायमंड लान में गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता व संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ता घर-घर घूमकर पार्टी की नीतियों को बताने का संकल्प लिया।इस दौरान वक्ता भाजपा के खिलाफ जमकर गरजे।
वाराणसी, जागरण संवाददाता। रामनगर स्थित डायमंड लान में गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता व संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ता घर-घर घूमकर पार्टी की नीतियों को बताने का संकल्प लिया।इस दौरान वक्ता भाजपा के खिलाफ जमकर गरजे।
महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि योगी सरकार छात्र, नौजवान तथा महिला विरोधी हैं।बेरोजगारों पर लाठीचार्ज, नौकरियों में घोटाले आम हो गई हैं। यदि हमारा बूथ सशक्त होगा तो हमारी जीत भी बड़े अंतर से होगी। बूथ पर तैनात हर कार्यकर्ता को अपने एक-एक मतदाता को वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचाना बड़ी जिम्मेदारी है। कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव अहम है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूजा यादव ने कहा कि सभी अपने सम्मानित बूथ कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हैं कि वें अपने बूथ को मजबूत कर 2022 में विजय का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।ऐश्वर्य श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को ठगने का काम किया। अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाकर भाजपा ने लोगों की कमर तोड़ दी है। आज महंगाई आसमान छू रही है।
इस बार जनता ने ठान लिया है कि 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाई जाएगी।पूर्व मंत्री रुबी श्रीवास्तव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता को राहत देने में फेल है।मंहगाई चरम पर है।व्यापारियों पर कुठाराघात किया जा रहा है।स्कूल कालेज चौपट किया जा रहा है।इस मौके पर दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया।तो वहीं वार्ड अध्यक्ष व बूथ प्रभारियों को सम्मानित किया गया।श्यामलाल यादव,इस्तियाक अहमद,प्रियांशु यादव,आरती यादव ,कमल पटेल सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।और आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से जुट जाने के लिए कहा।जिला सचिव गोपाल यादव,सुरेश चौहान,विनोद यादव,दिलदार खान, इंज्मामुल खान,अक्षय यादव, सुजीत गुप्ता,अशोक साहनी, अखिलेश यादव, गुफरान अहमद,राजू सोनकर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव,संचालन दिलदार खान तथा अतिथियों का स्वागत सेक्टर प्रभारी संजय यादव ने किया।