रोशनी बनीं यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता, विश्वनाथ कुंवर को जिला और विजय को महानगर की कमान
कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने रोशनी कुशल जायसवाल को यूथ कांग्रेस पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। वहीं विश्वनाथ कुंवर को पार्टी ने दोबारा से यूथ कांग्रेस वाराणसी का जिलाध्यक्ष बनाया है। तो महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी विजय उपाध्याय को मिली है।
वाराणसी, जेएनएन। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने रोशनी कुशल जायसवाल को यूथ कांग्रेस पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। वहीं विश्वनाथ कुंवर को पार्टी ने दोबारा से यूथ कांग्रेस वाराणसी का जिलाध्यक्ष बनाया है। तो महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी विजय उपाध्याय को मिली है। इस अवसर पर तीनों युवा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के बूते जिम्मेदारी सौंपी है। उस हम खरे उतरेंगे। पार्टी की विचारधारा से हम युवाओं को जोड़ेंगे। तीनों कार्यकर्ताओं के जुझारूपन को देखते हुए पूर्वी यूपी के यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय की संस्तुति पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
पद संभालने के बाद रोशनी जायसवाल ने कहा कि किसानों, गरीबों, मजदूरों का हितैषी बनने वाली भाजपा का असली चेहरा अब सबके सामने आ चुका है। लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। तानशाही भाजपा सरकार मांगों को मानने के बजाय किसानों पर लाठियां चलवा रही है। इसी प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा की सजग प्रहरी और देश की सेना की रीढ़ आर्डिनेंस फैक्ट्रियों का निगमीकरण कर उन्हें पूंजीपतियों को सौंपने के लिए उतावली है। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई दिया है।
छह सितंबर को लखनऊ में होगी कांग्रेस अल्पसंख्यक दल की चुनावी विमर्श बैठक : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शायर इमरान प्रतापगढ़ी छह सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वह बैठक भी करेंगे। इसके मद्देनजर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव हसन मेंहदी कब्बन ने सभी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सदस्यों से छह सितंबर को लखनऊ पहुंचने का निर्देश दिया है। इस बैठक में कार्यकर्ता परिवर्तन का संकल्प भी लेंगे। होगा। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही सहित अन्य जिलों में बैठकों का दौर जारी है।