आजमगढ़ में युवक की हत्या के विरोध में चक्का जाम, पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर
आजमगढ स्थित तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी मनोज सिंह (38) पुत्र बृजदेव की गाजीपुर जिले में मंगलवार की रात हत्या कर दी गई।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 11:11 AM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 11:11 AM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी मनोज सिंह (38) पुत्र बृजदेव की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार की रात को गाजीपुर जनपद के बाहरियाबाद थाना क्षेत्र के भाला बुजुर्ग गांव के सिवान में मिलने बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। हत्या की खबर मिलते ही गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। बुधवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने खरिहानी बाजार में चक्का जाम कर दिया। वहीं विरोध में बाजार की सभी दुकानें भी बंद रहीं। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन ने लोगो को समझा बुझा कर जाम को खुलवाने का प्रयास किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें