वाराणसी के लोहता में शनिदेव की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
लोहता के बड़ीबाजार में एक पीपल के पेड के नीचे शनिदेव विष्णु भगवान और हनुमानजी की मूर्ति काफी समय से रखी हुई है। काफी समय से आसपास के लोग यहां पर पूजापाठ करते रहे हैं। किसी समय किसी अराजक तत्व ने भगवान शनिदेव की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।
वाराणसी, जेएनएन। लोहता क्षेत्र में भगवान शनिदेव की मूर्ति शुक्रवार की रात किसी समय अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर जांच करना शुरू कर दिया है। हालांकि, शनिवार की दोपहर तक इस मामले में किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार जांच जारी है जल्द ही आरोपित पुलिस के शिकंजे में होंगे।
शनिवार की सुबह शनिदेव भगवान की मूर्ति के पास लोग सरसों तेल दान और पूजन के लिए पहुंचे तो मूर्ति खंडित देखकर चौंक गए। चर्चा शुरू हुई तो लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर जुटने लगी। आनन फानन लोगों में गुस्सा बढ़ा तो सूचना के मौके पर पुलिस भी पहुंची और लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल करने की कोशिश की। इसके बाद भी आरोपितों की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर आरोपितों की शिनाख्त शुरू कर दी है। हालांकि दोपहर तक पुलिस को इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं हो सकी थी।
लोहता के बड़ीबाजार में एक पीपल के पेड के नीचे शनिदेव, विष्णु भगवान और हनुमानजी की मूर्ति काफी समय से रखी हुई है। काफी समय से आसपास के लोग यहां पर पूजापाठ करते रहे हैं। शुक्रवार की देर रात किसी समय किसी अराजक तत्व ने भगवान शनिदेव की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों ने जब खंडित मूर्ति को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन फानन मौके पर थानाध्यक्ष लोहता विश्वनाथ प्रताप सिंह पहुंचे और स्थानीय लोगों में खंडित मूर्ति को देखा तो आक्रोश को शांत कराने के साथ ही जांच का आश्वासन देने हुए मौके पर सुरक्षा कारणों से पुलिस बल तैनात कर दिया। इस बाबत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।