Move to Jagran APP

राजभर समाज का सम्मान BSP में ही सुरक्षित, बलिया में बोले बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर

राजभर समाज के लोगों को जो सम्मान बसपा की मुखिया ने दे दिया। आजादी के बाद किसी भी राजनैतिक पार्टियों ने नहीं दिया। प्रदेश में सबसे पहले राजभर के बेटे को सांसद बनाने का काम बहुजन समाज पार्टी ने किया।

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 09:10 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 02:00 PM (IST)
राजभर समाज का सम्मान BSP में ही सुरक्षित, बलिया में बोले बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर
बलिया सिकंदरपुर में आयोजित बसपा के भाईचारा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को सम्‍मानित करते पदाधिकारी।

बलिया, जेएनएन। राजभर समाज के लोगों को जो सम्मान बसपा की मुखिया ने दे दिया। आजादी के बाद किसी भी राजनैतिक पार्टियों ने  नहीं दिया। प्रदेश में सबसे पहले राजभर के बेटे को सांसद बनाने का काम बहुजन समाज पार्टी ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजभर समाज को बहुत कुछ दिया। यह बातें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कही। वह गुरूवार को एक मैरेज हॉल में बसपा के भाईचारा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि राजभर जाति को विकास के नाम पर ठगा गया है। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले दिनों में राजभर समाज अपने लोगों के साथ एकजुटता का परिचय दें, तभी उनका विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धर्म और जाति के नाम पर लोगों का बांटने का काम कर रही है। भाजपा का एकमात्र उद्देश्य केवल लोगों को उल्लू बना कर वोट लेना है। केन्द्र व प्रदेश सरकार संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। चारो तरफ अराजकता का बोलबाला है। आए दिन हो रही हत्या, लूट, दूराचार आदि घटनाएं यह साबित करती है कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। अब लोग उम्मीद भरी निगाहों से बसपा मुखिया मायावती की तरफ देख रहे हैं।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि 2022 में बसपा मुखिया मायावती यूपी की मुख्यमंत्री बनेंगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कसकर अभी से इसकी तैयारी में लग जाय। बसपा संस्थापक काशीराम साहब ने कहा था कि 21वीं सदी हमारी होगी। इसे साकार करने में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष व कोआर्डिनेटर डॉ. मदन राम को 51 किग्रा का माला व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सभा को संतोष कुमार, संजीव वर्मा, सतेंद्र राजभर, रणजीत भारती, शिव प्रकाश वर्मा, हीरामणि राम, गुड़ु मलिक, विनोद यादव, सुग्रीव चौहान, श्रीनिवास राम, शनि कुमार आदि लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हीरालाल कौशल व संचालन ओमप्रकाश भारती ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.