Move to Jagran APP

त्रिदेव मंदिर में झूले पर विराजेंगे बाके बिहारी संग राधा रानी

वाराणसी : त्रिदेव मंदिर में रविवार को राणीसती श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से जल विहार झाकी सजाई जाएगी। इस दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 07:27 PM (IST)
त्रिदेव मंदिर में झूले पर विराजेंगे बाके बिहारी संग राधा रानी
त्रिदेव मंदिर में झूले पर विराजेंगे बाके बिहारी संग राधा रानी

वाराणसी : त्रिदेव मंदिर में रविवार को राणीसती श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से जल विहार झाकी सजाई जाएगी। झांकी में हिम शिवलिंग के साथ मनोहारी झील और फुहारों के बीच रंग-बिरंगे फूल से सजे झूले पर विराजमान बांके बिहारी संग राधा रानी के दर्शन होंगे। वृंदावन के फूल बंगले के साथ ही राणीसती सालासर हनुमान, खाटू श्याम की झाकी सजेगी।

prime article banner

इसके लिए शभू के नेतृत्व में कोलकाता से आए कारीगरों का दल मंदिर में जाने के लिए फूल पत्तियों से गुफा बनाएंगे। इसके अलावा मनोहारी झील भी बनाई जाएगी। मंदिर परिसर को 20 हजार कमल के फूल, दो हजार किलो कामिनी की पत्ती, 500 किलो आर्किट, 500 किलो बेला व चमेली के फूलों से मंदिर सजाया जाएगा। शनिवार को त्रिदेव मंदिर में एक बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने बताया कि रविवार को सुबह दस बजे त्रिदेव के पूजन के बाद राणीसती श्याम भक्त मंडल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन होगा। पूजन अनुष्ठान के साथ ही छप्पन भोग भी अर्पित किया जाएगा। झूलनोत्सव में फूल बंगला में पहली बार झरनों के बीच बाबा भोलेनाथ सरोवर में स्नान करेंगे। भक्तों के लिए 300 सिलिया बर्फ की बिछाई जाएंगी। फिलहाल सूमची तैयारियां जोरों पर हैं और त्रिदेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने पाए।

बैठक में आरके चौधरी, अनुप सराफ, प्रदीप तुलस्यान, उमाशकर पोद्वार, सुरेश तुलस्यान, भगवती प्रसाद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, गोपाल लोहिया आदि लोग थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.