श्रीमद्भागवत पोथी की निकली शोभायात्रा, कथा संग सजेगी राधा कृष्ण की जीवंत झांकी
लक्सा के मारवाड़ी युवक संघ में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए श्याम मंदिर से रविवार की सुबह शोभायात्रा निकली, दोपहर बाद कथा वाचक कथा का रसपान कराएंगे।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 10:59 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 10:59 AM (IST)
वाराणसी, जेएनएन । लक्सा के मारवाड़ी युवक संघ में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए श्याम मंदिर से रविवार की सुबह शोभायात्रा निकली। आयोजन में संत शिरोमणि सदानंद महाराज दोपहर बाद कथामृत का रसपान कराएंगे। सदानंद महाराज की यह बनारस में पहली कथा है जो 21 दिसंबर तक नित्य दोपहर 2 बजे से सायंकाल 5 बजे तक चलेगी। कथा में प्रसंग के अनुसार कृष्ण जन्म, सुदामा चरित के साथ ही राधा कृष्ण की जीवंत झांकी भी सजेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें