Move to Jagran APP

Pushya Nakshatra 2020 : 27 नक्षत्रों का राजा पुष्य नक्षत्र बनाएगा खरीदारी से धन-धान्य वृद्धि का संयोग

पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना जाता है। गुरु व रवि पुष्य नक्षत्र का महत्व काफी बढ़ जाता है। कारण कि यह संयोग यदाकदा ही आता है। दीपावली से पहले सात व आठ को पुष्य नक्षत्र रहेगा। यानी रवि पुष्य का भी योग बन रहा है

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 05:40 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 11:31 AM (IST)
Pushya Nakshatra 2020 : 27 नक्षत्रों का राजा पुष्य नक्षत्र बनाएगा खरीदारी से धन-धान्य वृद्धि का संयोग
पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना जाता है।

वाराणसी, जेएनएन। पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना जाता है। गुरु व रवि पुष्य नक्षत्र का महत्व काफी बढ़ जाता है। कारण कि यह संयोग यदाकदा ही आता है। इस साल दीपावली से पहले सात व आठ को पुष्य नक्षत्र रहेगा। यानी रवि पुष्य का भी योग बन रहा है। ज्योतिष का कहना हैं कि इस दिन स्वर्ण आभूषण के साथ ही अन्य की भी खरीदारी लाभकारी होती है। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि भी होती है। इसे लेकर काशी में सराफा व्यापारियों ने भी काफी तैयारी की है। ग्राहकों के लिए कई स्कीम भी निकाली है।

loksabha election banner

कई ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक एवं कपड़ों की दुकानों पर पुष्य नक्षत्र से लेकर दीपावली तक विशेष छूट की व्यवस्था की गई है। दुर्गाकुंड स्थित नरायन दास सर्राफ एंड संस के निदेशक अमित अग्रवाल बताते हैं कि उनके यहां पुष्य नक्षत्र से लेकर धनतेरस व दीपावली तक सोने के हालमार्क आभूषणों में प्रति 10 ग्राम पर 1100 रुपये की आकर्षक छूट की व्यवस्था की गई है। साथ ही सोने एवं हीरे के आभूषणों की प्री-बुकिंग पर एक सोने का सिक्का भी मुफ्त में दिया जा रहा है। वहीं रेडीमेड कपड़ों के व्यवसायी व मंडुआडीह व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता बताते हैं कि दशहरा से ही बाजार रफ्तार पकडऩे लगी है। पुष्य नक्षत्र से लेकर दीपावली तक ज्वेलरी के साथ ही कपड़ों की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। ऐसे में व्यापार और बढऩे की उम्मीद है, जिसके लिए व्यापारियों ने तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने से वृद्धि देने वाला वर्धमान योग बनेगा। इसके साथ ही चंद्र-मंगल का ²ष्टि संबंध होने से महालक्ष्मी योग भी बन रहा है।

पुष्य नक्षत्र बहुत ही शुभ माना जाता है

पुष्य नक्षत्र बहुत ही शुभ माना जाता है। कारण कि यह नक्षत्र सभी नक्षत्रों का राजा होता है। इस लिए इस आभूषण, वस्त्र, खाद्य सामग्री आदि की खरीदारी भी बहुत लाभकारी होती है। इस दिन खरीदारी से धन में वृद्धि होती है। पुष्य नक्षत्र में अगर गुरु या रवि का योग बने तो महत्व और बढ़ जाता है। इस बार रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ऐसे में कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इसका अपना एक अलग ही महत्व है।

- ऋषि द्विवेदी, प्रसिद्ध ज्योतिष

सात नवंबर को शनि पुष्य योग बन रहा है। साथ ही पूरे दिन खरीदारी के लिए रवियोग बन रहा है। इस दिन हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। आठ नवंबर को कुमार योग, अश्लेषा नक्षत्र व अहोई अष्टमी है। इस दिन खाने की चीजों के साथ ही औषधियों की खरीदारी और मांगलिक काम करना फलदायी रहेगा। इसके अलावा 12 नवंबर को धनतेरस पर्व रहेगा। खरीदारी के लिए इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इस दिन प्रदोष व हस्त नक्षत्र योग रहेगा। इस दिन वाहन, भूमि, भवन, आभूषण व वस्त्र आदि की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा। - प्रो. रामनारायण द्विवेदी, मंत्री, श्री काशी विद्वत्परिषद्

पुष्य नक्षत्र एक संजीवनी बनकर आ रहा है

कोरोना काल में दशहरा के बाद कारोबार के लिए पुष्य नक्षत्र एक संजीवनी बनकर आ रहा है। इस दिन आभूषणों की खरीदारी का खास महत्व है। इसे देखते हुए स्वर्ण आभूषण की खरीद पर प्रति 10 ग्राम पर 1100 रुपये की छूट व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था दीपावली तक रहेगी। - संतोष अग्रवाल, अभिष्ठाता, हरेकृष्णा ज्वेलर्स

इलेक्ट्रानिक बाजार दशहरा से ही दौड़ पड़ा है

कोरोना काल में ठप हो चुका इलेक्ट्रानिक बाजार दशहरा से ही दौड़ पड़ा है। पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के महत्व को देखते हुए ग्राहकों ने पहले ही बुकिंग करा ली है। ग्राहकों के लिए डेली व मेगा लगी ड्रा स्कीम भी लागू की गई है। यह व्यवस्था पुष्य नक्षत्र के साथ ही धनतेरस व दीपावली पर भी लागू रहेगी।

- अजीत कुमार उपाध्याय, अधिष्ठाता, काशिका इंटरप्राइजेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.