Move to Jagran APP

प्रयागराज से बलिया तक 418 किमी की नदी अधिकार यात्रा पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से नदी अधिकार यात्रा पर अपने विचार साझा किए। कांग्रेस का यह आयोजन प्रयागराज से बलिया जिले तक प्रस्‍तावित था। आयोजन बलिया जिले में पहुंचकर शनिवार को खत्‍म भी हो गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 12:57 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 01:01 PM (IST)
प्रयागराज से बलिया तक 418 किमी की नदी अधिकार यात्रा पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया ट्वीट
प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से नदी अधिकार यात्रा पर अपने विचार साझा किए।

बलिया, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से नदी अधिकार यात्रा पर अपने विचार साझा किए। कांग्रेस का यह आयोजन प्रयागराज से बलिया जिले तक प्रस्‍तावित था। आयोजन बलिया जिले में पहुंचकर शनिवार को खत्‍म भी हो गई। 

loksabha election banner

इस बाबत प्रियंका गांधी ने इंटरनेट मीडिया में लिखा है कि - "यूपी कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग विभाग की नदी अधिकार यात्रा 19 दिन से 418 किमी चलकर निषाद समाज के बीच जाकर उनके हक की आवाज उठा रही है। निषाद नदियों के राजा और रक्षक हैं। नदी के संसाधनों पर उनका हक है। निषाद समाज के गांव-गांव से एक ही आवाज उठ रही है कि उनकी सुख-दुख की साथी नदियों के संसाधनों बालू, मछली, नदी किनारे की जमीन इत्यादि के इस्तेमाल को बड़े पूजीपतियों-ठेकेदारों के चंगुल से निकालकर निषादों को इनके उपयोग का हक मिलना चाहिए। ये उनकी जीविका का सवाल है और हम निषाद समाज की जीविका के हक को दिलाने की लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता से लड़ेंगे। 2/3 .यात्रा की अगुवाई कर रहे देवेंद्र निषाद, कुंवर निषाद (विधायक) वंदना निषाद व यात्रा में शामिल सभी साथियों का मैं दिल से धन्यवाद करती हूं।"

अभियान की दी जानकारी

कांग्रेस की ओर से प्रयागराज से लेकर बलिया जिले तक आयोजित इस यात्रा के बारे में तीन पोस्‍ट कर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की इस पदयात्रा के आयोजन के बारे में जानकारी दी। पोस्‍ट के साथ ही प्रियंका गांधी ने एक वीडियो जारी कर अभियान की शुरुआत से लेकर आयोजन की पूर्णता तक के बारे में जानकारी साझा की है। आयोजन का समापन बलिया जिले में गंगा नदी के तट पर स्थिति गांव में किया गया तो कई कांग्रेस नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। आयोजन से संबंधित वीडियो के अलावा उन्‍होंने कई तस्‍वीरें भी साझा की हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.