आजमगढ़ के शिब्ली, डीएवी व चंडेश्वर पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी पूरी, सुबह मतदान व दोपहर तक परिणाम
शहर के शिब्ली डीएवी सहित चंडेश्वर पीजी कालेज का छात्रसघ चुनाव रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी।
आजमगढ़, जेएनएन। शहर के शिब्ली, डीएवी सहित चंडेश्वर पीजी कालेज का छात्रसघ चुनाव रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी। रिजल्ट दोपहर बाद घोषित करने की बात कही गई है। तीनों महाविद्यालयों से कुल 53 प्रत्याशी मैदान में है। महाविद्यालयों में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। चुनाव के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पीएसी भी तैनात रहेगी। हर गतिविधियों पर खुद आला अफसर नजर रखेंगे। तीनों महाविद्यालयों के आस-पास का क्षेत्र पंफलेट व बैनर पोस्टर से पट गया है।
शिब्ली महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी अब्दुर्रहमान, अश्वनी मिश्रा व मोहम्मद नेहाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। महामंत्री पद हेतु चार प्रत्याशी फैजुर रहमान अंसारी, मंजर खान, मो. रय्यान, विवेक ङ्क्षसह, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन प्रत्याशी मो. मुस्तकीम अंसारी, सत्यम शुक्ल, सय्यद मुहम्मद बाकर मैदान में हैं। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए आदिल जुबैर, प्रभाकर प्रजापति, व शाहबाज अरशद, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए ओबैदुल्लाह तबरेज, मु. युनूस, मुहम्मद साजिद, सैय्यद नबील, विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए अब्दुर्रहीम, भूपेंद्र प्रताप यादव मैदान में हैं। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए मो. जाहिद का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हैं। चुनाव अधिकारी डा. जियाउर्रहमान खां ने बताया कि ङ्क्षलगदोह की सिफारिशों के आधार पर ही चुनाव कराया जाएगा।
डीएवी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर अनूप राय (युवराज) व अमर बहादुर यादव के बीच आमने-सामने मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद पर नरसिंह यादव व प्रवीण उपाध्याय मैदान में हैं। इनके बीच भी आमने-सामने मुकाबला है। महामंत्री पद पर प्रियंका यादव अंशु, मंजीत यादव विराट, शैलेश कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर दीपक पाठक माइकल, हिमांशु मद्देशिया मैदान में हैं। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर विवेक चौबे, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर श्रवण ङ्क्षसह चावला मैदान में हैं। इन दोनों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हैं। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए अंशुल कुमार व श्रवण यादव मैदान में है।
चंडेश्वर प्रतिनिधि के अनुसार श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार गोंड, मयंक यादव व विकास यादव, उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार, मनीष कुमार, अभय कुमार यादव व आशीष यादव, महामंत्री पद के लिए विशाल यादव, दीपक चौहान, चंद्रजीत यादव, पंकज यादव मैदान में है। उपमंत्री पद पर प्रवीण कुमार शिवकुमार, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए बृजेश यादव, अतुल राजभर, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए प्रदुम यादव, रामग्वाल यादव, संदीप यादव, कृषि संकाय प्रतिनिधि के लिए संदीप यादव, निखिल यादव मैदान में है।