मीरजापुर व सोनभद्र के लिए वरदान साबित होगी पाइप पेयजल योजना : डा. महेंद्र सिंह
आजाद भारत की सबसे बड़ी परियोजना होगी जो मीरजापुर व सोनभद्र के लिए वरदान साबित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेयजल समस्या से जूझ रहे प्रदेश के सबसे क्रीटिकल जोन बुंदेलखंड विंध्य क्षेत्र को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है।
मीरजापुर, जेनएन। जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि 22 नवंबर को विंध्य क्षेत्र को एक बड़ा उपहार मिलने जा रहा है। यह आजाद भारत की सबसे बड़ी परियोजना होगी, जो मीरजापुर व सोनभद्र के लिए वरदान साबित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेयजल समस्या से जूझ रहे प्रदेश के सबसे क्रीटिकल जोन बुंदेलखंड विंध्य क्षेत्र को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है।
उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र में ग्राउड वाटर का लेवल काफी नीचे है। इससे पेयजल की बड़ी समस्या है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने एक बड़ी परियोजना बनाई है। पाइप पेयजल योजना को सरफेश वाटर के माध्यम से जोड़कर हर घर नल से जल योजना को साकार किया जाएगा। वे शुक्रवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि मीरजापुर में नौ व सोनभद्र में 14 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से पानी आपूर्ति की जाएगी। 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाइप पेयजल योजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत व प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी शामिल होंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री कुछ लोगों से बातचीत भी करेंगे।
योगी सरकार का संकल्प, भारत के पहले स्थान पर हो यूपी तीन-तीन बार कार्यक्रम तय होने के बाद मीरजापुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शिलान्यास कार्यक्रम रद होने के प्रश्न पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सीएम का कार्यक्रम रद होने के पीछे कोई वजह नहीं है। सोनभद्र आकांक्षी जिला है इसलिए वहां भी कार्यक्रम होना चाहिए। पहले सोनभद्र भी मीरजापुर का ही हिस्सा था। मुख्यमंत्री सोनभद्र ही नहीं, मीरजापुर में भी आएंगे। उत्तर प्रदेश भारत के पहले स्थान पर पहुंचे और लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो, इसके लिए सरकार संकल्पित है।
मां विंध्यवासिनी का लिया आशीर्वाद
जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने गुरुवार को ही जिले में आ गए थे। गुरुवार की रात उन्होंने विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। नारियल, चुनरी, माला-फूल लेकर गर्भगृह पहुंचे जल शक्ति ने मां विंध्यवासिनी का पूजन-अर्चन आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को प्रणाम किया। तीर्थ पुरोहित सुधाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया।
तैयारियों की ली जानकारी, की विकास कार्यों की समीक्षा
जल शक्ति मंत्री ने शुक्रवार की सुबह अधिकारियों व जनप्रतिधियों संग बैठक कर पाइप पेयजल योजना के शिलान्यास कार्यक्रम के तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद सिंचाई विभाग, जल निगम, सिंचाई नहर प्रखंड, भू-जल विभाग व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, सीडीओ अविनाश सिंह, एडीएम यूपी ङ्क्षसह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ङ्क्षसह आदि रहे।