Move to Jagran APP

पिंक बसें करेंगी महिलाओं का सफर सुरक्षित, होंगी सीसीटीवी व पैनिक बटन से लैस

महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने विशेष पिंक बसें चलाने की कवायद तेज कर दी है। इस बस में सीसीटीवी के साथ ही पैनिक बटन भी होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 11:27 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 11:27 AM (IST)
पिंक बसें करेंगी महिलाओं का सफर सुरक्षित, होंगी सीसीटीवी व पैनिक बटन से लैस
पिंक बसें करेंगी महिलाओं का सफर सुरक्षित, होंगी सीसीटीवी व पैनिक बटन से लैस

वाराणसी, जेएनएन। दिल्ली के निर्भया कांड की याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं। आंखों के सामने वहशी मंजर घूमने लगता है और सफर पर निकलने से पहले डर अपनी जगह बना लेता है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए विशेष पिंक बसें चलाने की कवायद तेज कर दी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो माह के अंत तक इसके नियमित संचालन का एलान हो सकता है। मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक इन बसों को पीएम के हाथों हरी झंडी दिखाने की कोशिशें हो रहीं हैं। इन बसों में पुरुष यात्री भी सवार हो सकते हैं बशर्ते वो किसी महिला के साथ सहयात्री के तौर हों। हालंाकि वाराणसी परिक्षेत्र को आरंभिक चरण में एक भी बस नहीं मिली है। लेकिन गोरखपुर से शक्तिनगर होकर दो सेवाएं और लखनऊ से वाराणसी के बीच दो बस सेवाओं का संचालन होगा। इस माह के अंत तक वाराणसी परिक्षेत्र से कुछ चालक व कर्मचारी विशेष प्रशिक्षण के लिए जा सकते हैं। निर्भया फंड से आई बसें : इन बसों के लिए केंद्रीय महिला कल्याण विभाग द्वारा निर्भया फंड से वित्तीय आवंटन किया गया है। बसों में एसी होने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा व अन्य सुविधाएं होंगी। हर सीट पर होगा पैनिक बटन : करीब 64 सीटर क्षमता वाली पिंक बस की हर सीट पर पैनिक बटन होगा। किसी भी समस्या के समय महिलाएं इस बटन के जरिए मदद मांग सकती हैं। बसों में महिला परिचालक व पुरुष चालक होंगे। पिंक बसें महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहतर विकल्प बनेंगी, इनके संचालन पर मुख्यालय स्तर से मुहर लगनी है। -केके शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीएसआरटीसी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.