Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव में अबकी बार कुछ अलग होंगे पिंक बूथ, जिला प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

जिला प्रशासन की ओर से बूथों का निर्धारण किया जा चुका है। इसमें पिडरा ब्लाक में पंडित दयाल उपाध्याय इंटर कालेज सिसवां कक्ष संख्या एक व कक्ष से संख्या दो पिंक बूथ बनेगा। बीएलओ प्रमिला मौर्य व राधा देवी क्रमशः यहां की जिम्मेदारी दी गई है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:39 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:39 AM (IST)
विधानसभा चुनाव में अबकी बार कुछ अलग होंगे पिंक बूथ, जिला प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी
वाराणसी में जिला प्रशासन की ओर से बूथों का निर्धारण किया जा चुका है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। लोकतंत्र के मेला में हर साल कुछ नया करने की कोशिश आयोग के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से की जाती है। इसी कड़ी में इस बार भी पिंक बूथ यानी महिला बूथ बनेंगे लेकिन थीम कुछ हटकर होंगे। सबसे बड़ी बात , पहली बार यह बूथ महिलाओं के नाम होंगे, पहले यह व्यवस्था नहीं थी। महिलाएं इस बूथ को संचालित करेंगे था बूथ से जुड़ी महिलाएं ही वोटिंग करेंगी। यह व्यवस्था प्रत्येक विधानसभा में नजर आएगी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह नई व्यवस्था शुरू की जा रही है।

loksabha election banner

प्रशासन की ओर से बूथो का निर्धारण किया जा चुका है। इसमे पिडरा ब्लाक में पंडित दयाल उपाध्याय इंटर कालेज सिसवां कक्ष संख्या एक व कक्ष से संख्या दो पिंक बूथ बनेगा। बीएलओ प्रमिला मौर्य व राधा देवी क्रमशः यहां की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार अजगरा विधानसभा में काशी कृषक इंटर कालेज कक्ष संख्या एक व दो महिला बूथ बनेंगे। बीएलओ अखिलेश कुमार राय व नीतू सिंह को यहां की कमान सौंपी गई है। शिवपुर विधानसभा में उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय आशापुर कक्ष संख्या एक व दो को पिंक बूथ बनाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बीएलओ विमल प्रकाश व रीता देवी के नाम होगी।

रोहनिया विधानसभा में डिवाइन सैनिक स्कूल शिवदासपुर कक्ष संख्या एक व दो महिला बूथ बनेगा। इसकी कमान बीएलओ रोशन देवी व नीलोफर खान संभालेंगे। वाराणसी उत्तरी में तहसील भवन रजिस्टार कार्यकाल कक्ष संख्या चार व पांच को महिला बूथ बनाया जाएगा। इस बूथ की जिम्मेदारी बीएलओ रेखा बरनवाल व वर्षा श्रीवास्तव को दी गई है। वाराणसी दक्षिणी में गोपी राधा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्ष संख्या तीन व चार पिंक बूथ होंगे । कमान बीएलओ विजय लक्ष्मी व फातमा के जिम्मे होगा। कैंटोमेंट में प्रथामिक विद्यालय नरिया कक्ष सँख्या एक व दो महिला बूथ होंगे। कमान बीएलओ शिला व प्रमिला पाल संभालेंगी। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय कपसेठी कक्ष संख्या एक व आदर्श प्राथमिक विद्यालय कचनार कक्ष संख्या एक पिंक बूथ होंगे। बीएलओ सुनीता सिंह व सुनीता देवी के हाथ मे इसकी कमान होगी।

बैठने, पानी का मुक्कमल इंतजाम : महिला बूथ पर महिलाओं के बैठने, स्वच्छ पेयजल के इंतजाम रहेंगे। इसके साथ ही महिलाओं के साथ आने वाले बच्चो को बहलाने के भी इंतजाम होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.