Move to Jagran APP

Panchayat Elections in Varanasi : गांव की सरकार बनाने में महिलाओं की होगी अहम भूमिका, 67.08 फीसद ने की वोटिंग

पंचायत चुनाव के मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही। जिले में पुरुषों की कुल वोटिंग 64.97 तो वहीं महिलाओं की 67.08 फीसद रही। इस तरह कुल 2.11 फीसद पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोटिंग महिलाओं के नाम दर्ज हुई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 06:10 AM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 11:32 AM (IST)
Panchayat Elections in Varanasi : गांव की सरकार बनाने में महिलाओं की होगी अहम भूमिका,  67.08 फीसद ने की वोटिंग
वाराणसी में पंचायत चुनाव के मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही।

वाराणसी, जेएनएन। कोविड संक्रमण के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही। जिले में पुरुषों की कुल वोटिंग 64.97 तो वहीं महिलाओं की 67.08 फीसद रही। इस तरह कुल 2.11 फीसद पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोटिंग महिलाओं के नाम दर्ज हुई। वोटों की गिनती ब्लाकों पर दो मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

loksabha election banner

पीठासीन अधिकारियों की डायरी के मुताबिक जिले के बड़ागांव ब्लाक में 60.48 फीसद पुरुष तो वहीं महिलाओं की भागीदारी 66.36 फीसद रही। चिरईगांव ब्लाक में 63.99 पुरुष तो महिलाओं की वोटिंग 64.17 फीसद रही। आराजीलाइन ब्लाक में 71.16 फीसद महिलाओं की व पुरुषों की महज 70.88 फीसद ही वोटिंग दर्ज की गई। कुछ यही हाल ब्लाक चोलापुर में भी रहा। महिलाओं की वोटिंग 70.02 तो पुरुषों की 63.45 फीसद वोटिंग रही। काशी विद्यापीठ ब्लाक में महिलाओं की वोटिंग 60.66 तो पुरुषों की 63.18 फीसद रही। सेवापुरी ब्लाक में 69.36 महिला तो पुरुष की 65.21 फीसद, पिंडरा ब्लाक में 66.83 महिला व 61.38 फीसद पुरुषों की भागीदारी रही। सभी ब्लाकों में महिलाएं आगे रहीं। हालांकि इसके पीछे मुख्य वजह गांव से नौकरी के लिए पुरुषों का बाहर होना बताया जा रहा है। बहरहाल, गांव की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन महिलाएं करेंगी।

पुरुषों की ब्लाकवार वोटिंग की स्थिति

ब्लाक -- -- -- -- -- -- मतदाता -- -- -- -- -वोटिंग

आराजीलाइन -- -- 155383 -- -- -- 110036

काशी विद्यापीठ -- 113939 -- -- -- -71990

पिंडरा -- -- -- -- -- -131978 -- -- -- -- -81004

हरहुआ -- -- -- -- -- 87970 -- -- -- -- -- -62628

चिरईगांव -- -- -- -- 106787 -- -- -- -- -68337

चोलापुर -- -- -- -- -116662 -- -- -- -- -74031

सेवापुरी -- -- -- -- -- 110493 -- -- -- -- -72049

बड़ागांव -- -- -- -- -- 112946 -- -- -- -- -68305

टोटल -- -- -- -- -- -- 936158 -- -- -- -- 608380

 महिलाओं की वोटिंग की स्थिति

ब्लाक -- -- -- -- -- -- मतदाता -- -- -- -- -वोटिंग

आराजीलाइन -- -- 134321 -- -- -- 95584

काशी विद्यापीठ -- 93178 -- -- -- -56520

पिंडरा -- -- -- -- -- -116007 -- -- -- -- 77532

हरहुआ -- -- -- -- -- 77249 -- -- -- -- -- 56090

चिरईगांव -- -- -- -- 91914 -- -- -- -- -58985

चोलापुर -- -- -- -- -101594 -- -- -- -- 71145

सेवापुरी -- -- -- -- -- 97783 -- -- -- -- -67527

बड़ागांव -- -- -- -- -- 100206 -- -- -- -- 66497

टोटल -- -- -- -- -- -- 812252 -- -- -- -- 549880

प्रस्तावक का नाम अपमार्जन सूची में, फिर भी बीडीसी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

पंचायत चुनाव का मुख्य आधार पंचायत मतदाता सूची होती है। मतदाता सूची प्रथम अनुपूरक में बीडीसी प्रत्याशी का प्रस्तावक बने मतदाता का नाम अपमार्जित (कट गया ) है। उसके बाद भी बीडीसी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गया। प्रस्तावक का नाम अपमार्जित होने के कारण अपना मत भी नहीं दे पाया था। बीडीसी वार्ड संख्या 88 से निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी अभिषेक सिंह का प्रस्तावक गौराकला निवासी कमलेश पुत्र गोपालदास हैं। इनका नाम गौराकला की मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन-2021 में वार्ड संख्या एक के क्रमांक 79 पर अंकित है लेकिन अनुपूरक मतदाता सूची में इनका नाम अपमार्जित हो गया है। नाम अपमार्जित होने से बीते सोमवार को कमलेश अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर सके। इस बारे में चिरईगांव ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी सुभाष मौर्या से पूछा गया तो बोले कि निर्वाचन प्रक्रिया हेतु तय मानकों का अनुपालन कराया गया है। इस तरह की कोई बात थी तो समय से शिकायत करनी चाहिए थी। यदि कोई शिकायत आएगा तो इसे देखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.