भाजपाजनों ने पदयात्रा निकालकर जनता को गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पदयात्रा के क्रम में सातवें दिन शुक्रवार को भाजपा एमएलसी लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में मेंहदीगंज गांव में पदयात्रा निकाली गई।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 05:39 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वी जयंती वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पदयात्रा के क्रम में सातवें दिन शुक्रवार को भाजपा एमएलसी लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में मेंहदीगंज गांव में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने हेतु चौपाल भी लगाई गई।
चौपाल में मोदी सरकार की जनहित की योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए सरकार की पहल में प्रतिभाग करने की अपील भी जनता से की गई। पदयात्रा में सुरेश सिंह, प्रहलाद गुप्ता, विक्रम पटेल, मनीष सिंह, विजय गोंड, देवेंद्र आजाद, शोभनाथ यादव, रामशकल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें