'पढ़ो बनारस बढ़ो बनारस' अभियान के क्रम में शैक्षिक संस्थानों में समूह में छात्रों ने किया स्वाध्याय
पढ़ो बनारस बढ़ो बनारस अभियान के तहत जनपद के सभी स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों अध्यापकों और कर्मचारियों ने एक साथ 45 मिनट तक कक्षा में स्वाध्याय किया।
वाराणसी, जेएनएन। 'पढ़ो बनारस बढ़ो बनारस' अभियान के तहत जनपद के सभी स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों, अध्यापकों और कर्मचारियों ने एक साथ 45 मिनट तक कक्षा में स्वाध्याय किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिश्चंद्र पीजी कालेज सहित अन्य शैक्षिक संस्थानों में समूह में बैठकर स्वाध्याय किया गया। इस क्रम गंगापुर परिसर के समस्त विद्यार्थी अध्यापक एवं कर्मचारीगणों ने एक साथ 45 मिनट तक कक्षा में स्वाध्याय किया।
परिसर में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन क्रमशः दो स्थानों पर किया गया। परिसर के स्वामी विवेकानंद सभागार एवं परिसर के उन्मुक्त प्रांगण में विद्यार्थी, शिक्षक तथा कर्मचारियों ने समूह में बैठकर स्वाध्याय किया। कुलसचिव के आदेशानुसार पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई गई जो विश्वविद्यालय के द्वारा राज्यपाल के सामने प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रमेश मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। वीडियो एवं छायांकन सुमित घोष एवं डॉ. शशिकांत नाग के नेतृत्व में हुआ।
स्वाध्याय के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। डॉ. मनीष सिंह, डॉ. प्रकाश चंद्र जोशी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, डॉ. शिवेश त्रिपाठी, डॉक्टर नंदू सिंह, डॉक्टर अविनाश सिंह, डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह, महेश जयसवाल, डॉक्टर महेंद्र प्रसाद, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. रीता, राजेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, आनंद यादव, डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल विजय, डॉ. मनोज सोनकर, डॉक्टर बेबी चौरसिया और डॉ. गौरव दुबे आदि उपस्थित रहे।