वाराणसी में मिशन शक्ति के तहत जिले के थानों को संसाधनों के लिए मिले एक - एक लाख
मिशन शक्ति के तहत पुलिस का अभियान अनवरत जारी है। इस बीच जिले के सभी थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क पर संसाधनों को बढ़ाने के लिए एक - एक लाख रुपए दिए गए हैं। इससे हेल्प डेस्क को और एडवांस किया जा रहा है।
वाराणसी, जेएनएन। मिशन शक्ति के तहत पुलिस का अभियान अनवरत जारी है। इस बीच जिले के सभी थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क पर संसाधनों को बढ़ाने के लिए एक - एक लाख रुपए दिए गए हैं। इससे हेल्प डेस्क को और एडवांस किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में जनपद में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु चलाये जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के अन्तर्गत सोमवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं- बालिकाओं के बीच जाकर पोस्टर, बैनर, पम्फलेट, आडियो-विडियो क्लिप के माध्यम से सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बरों (112,1098,1090,181,1076,108,102) की जानकारी देकर जागरूक किया।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति पुलिस टीम जागरुकता अभियान चलाते हुए 77 स्थानों पर प्रचार-प्रसार कर कुल 1338 महिलाओं- बालिकाओं को जागरुक किया गया। मिशन शक्ति से सम्बन्धित 326 पर्चे वितरित किए गए। एण्टीरोमियो स्क्वाएड द्वारा कुल 75 स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग करते हुए कुल 477 महिलाओं- बालिकाओं को जागरुक किया गया व मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 26 शोहदों से पूछताछ एवं सख्त हिदायत दी गई।