Move to Jagran APP

दुर्जनपुर गोलीकांड के मुख्‍य आरोपित धीरेंद्र सिंह के घर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, सीबीआइ जांच की मांग

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार की देर शाम दुर्जनपुर कांड के आरोपित व मृतक दोनों लोगों के घर गए। घटना के विषय में दोनों पक्षों से जानकारी प्राप्त करने के बाद लोगों से पूर्व की तरह गांव में सौहार्द कायम रखने का से आग्रह किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 04:09 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 09:44 AM (IST)
दुर्जनपुर गोलीकांड के मुख्‍य आरोपित धीरेंद्र सिंह के घर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, सीबीआइ जांच की मांग
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उप्र पुलिस से लोगों का भरोसा उठ गया है।

बलिया, जेएनएन। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार की देर शाम दुर्जनपुर कांड के आरोपित व मृतक दोनों लोगों के घर गए। घटना के विषय में दोनों पक्षों से जानकारी प्राप्त करने के बाद लोगों से पूर्व की तरह गांव में सौहार्द कायम रखने का से आग्रह किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्जनपुर में सबसे पहले मृतक जयप्रकाश पाल के घर जाकर घटना पर दुख व्यक्त किए। साथ परिजनों को सांत्वना दिए। इसके बाद दुर्जनपुर कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह डब्लू के घर गए और उनकी मां कांती देवी से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने इस घटना के लिए प्रशासन को दोषी ठहराते हुए संबंधित अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। वहीं पत्रकारों को बताया कि इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। कहा कि उप्र पुलिस से लोगों का भरोसा उठ गया है। ऐसे में निष्पक्ष जांच सीबीआई ही कर सकती है।

loksabha election banner

न्याय नहीं मिला तो करूंगा आमरण अनशन : विधायक

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बीते शुक्रवार को तिवारी के मिल्की स्थित महाराज बाबा के मठिया परिसर में 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रैन बसेरा के लिए भूमि पूजन किया। पूजन के बाद आयोजित सभा में विधायक ने कहा कि आरोपित पक्ष को अगर न्याय नहीं मिला तो नवरात्र  के बाद रेवती थाना परिसर में आरमण अनसन पर बैठूगां। कहा कि दुर्जनपुर मे गोली चलना परिस्थितिजन्य घटना है किन्तु गोली चलने से पहले मारपीट में गम्भीर रूप से घायल आधा दर्जन लोगो को भी न्याय मिलना चाहिए जिन्हें पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई  करते हुए आरोपित बनाया है।घटना की निष्पक्षतापूर्वक जांच प्रशासन की जिम्मेदारी है।

स्पष्ट किया कि क्षेत्र का सर्वागिण विकास हो समाज मे कोई किसी के साथ जादतिय न करे और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन हो इसके लिए मुझसे जो सम्भव होगा करुगां।इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो मे हरिकचंन सिंह, गुप्तेस्वर पाठक,शक्ति सिंह, ओमप्रकाश भूटेली, छोटे तिवारी,धनजंय सिंह गुड्डु, सन्तोष सिंह ,उपेन्द्र सिंह, मारकण्डेय सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा आदि शामिल थे।महाराज बाबा मन्दिर के पुजारी शतीस दाश ने विधायक व आगन्तुको को आर्शिवचन दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.