लंका थाना क्षेत्र के रमना में पारिवारिक कलह में वृद्ध ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान
लंका थाना क्षेत्र के रमना गांव के रहने वाले लालचन्द्र (80) ने शनिवार की देर रात घर से कुछ दूरी पर रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब रविवार की सुबह ग्रामीण टहलने के निकले तो शव देखकर सूचना दिया।
वाराणसी, जेएनएन। लंका थाना क्षेत्र के रमना गांव के रहने वाले लालचन्द्र (80) ने शनिवार की देर रात घर से कुछ दूरी पर रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब रविवार की सुबह ग्रामीण टहलने के निकले तो शव देखकर सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर परिजनों को शव सौंप दिया।
आसपास के लोगों ने बताया कि वृद्ध के चार बेटे हैं जिसमें वह राजनाथ और लोकनाथ के साथ रहते थे। मृतक की पत्नी की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। बेटे और उनकी पत्नियों में अक्सर विवाद को लेकर वह दुःखी रहते थे। मृतक के बेटे लोकनाथ ने बताया कि वह किसी बात को लेकर बीते कुछ दिनों से क्षुब्ध चल रहे थे। घर मेंं किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करते थे।
शनिवार की देर रात नित्य की भांति खाना खाने के बाद पास के खेत में (पाही पर) सोने चले गए थे। सुबह उनका शव मिलने के बाद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई।